{"_id":"5ce1692bbdec2207786b9810","slug":"121558276395-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक हत्याकांड : 9 दिन, 4 टीमें, नतीजा शून्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ढाबा संचालक हत्याकांड : 9 दिन, 4 टीमें, नतीजा शून्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबा संचालक हत्याकांड : 9 दिन, 4 टीमें, नतीजा शून्य
हत्यारों के आगे हांफ गई अंतू पुलिस, ढाबा संचालक की हत्या कर फरारी काट रहे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गड़वारा। ढाबा संचालक की हत्या को नौ दिन बीत गए। हत्यारों को दबोचने के लिए चार टीमें लगाई गई थीं, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका।
हत्यारोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस का दावा है कि वह अपना काम कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर फुलवारी निवासी चंदन सिंह पुत्र सुरेश बहादुर सिंह ने शुकुलपुर में ढाबा खोल रखा था। 10 मई की रात साथी ठेकेदार धर्मेंद्र सिंह उर्फ डब्लू सिंह की कार से सामान निकालते समय चार लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। बीचबचाव को दौड़े धर्मेंद्र को भी हत्यारों ने गोली मार दी थी। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मौके पर पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल ने घटना का खुलासा करने के लिए अंतू एसओ, गड़वारा चौकी प्रभारी, स्वॉट व सर्विलांस टीम को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी। सूत्रों की मानें तो घटना को अंजाम देने वाले बदमाश लोकल ही हैं। घटना का कारण भी पुलिस की समझ में आ चुका है। घटना के दौरान मोबाइल का प्रयोग करने वालों के जरिए पुलिस कड़ी जोड़ रही है। एसओ अंतू ने बताया कि चंदन की दूसरे के चक्कर में गोली मारकर हत्या हुई है। हत्यारों को दबोचने में पुलिस लगातार लगी हुई है।
महिला पीआरडी कर्मी को थप्पड़ मारने वाले को भेजा जेल
प्रतापगढ़। पीआरडी की जवान को थप्पड़ मारने वाले को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। शनिवार को सदर बाजार में वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार विपिन सरोज ने पीआरडी की जवान शकुंतला को थप्पड़ जड़ते हुए कालर पकडक़र अभद्रता की थी। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। रविवार को कोतवाली पुलिस ने विपिन सरोज को जेल भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने चोरी की बाइक पर शराब बेचने जा रहे मुस्तकीम पुत्र रहमत उल्ला निवासी अजीत नगर व रामबाबू पुत्र रामचंद्र निवासी कोहरौंटी सदर बाजार को जेल भेज दिया।
द्वारपूजा के दौरान जला छप्पर
बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट, मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो
बेलखरनाथधाम। द्वारपूजा के दौरान हो रही आतिशबाजी से छप्पर जल गया। जिसे लेकर बारातियों व घरातियों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान भगदढ़ मच गई। हालांकि गांव के बुजुर्गों ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव की दलित बस्ती में शनिवार की रात बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान हो रही आतिशबाजी से छप्पर में आग लग गई। लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। घराती पक्ष के लोग आतिशबाजी कर रहे लोगों को मारने पीटने लगे। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। विवाह वाले घर में अफरा-तफरी के बीच भगदड़ मच गई। शोर शराबा सुनकर गांव के बड़े बुजुर्गों ने मोर्चा संभाला। मारपीट करने वाले दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम प्रारंभ हो सका।
संपत्ति के लिए पिता-पुत्र में तकरार
बेलखरनाथधाम। संपत्ति के लिए पिता पुत्र के बीच जमकर तकरार हुई। पिता ने बेटे को अपनी संपत्ति से अलग कर दिया। देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा निवासी जवाहरलाल की गांव से लेकर मुंबई में संपत्ति है। संपत्ति को लेकर जवाहर का अपने बेटे से अनबन रहती है। कई बार समाज व गांव के लोगों के बीच पंचायत भी हो चुकी है लेकिन बात नहीं बनी। जवाहरलाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बेटे को संपत्ति से अलग कर दिया है।
विरोध करने पर आभूषण कारोबारी को लुटेरों ने मारी थी गोली
बदमाशों से भिड़ गए थे गंगा प्रसाद सोनी, बचने के लिए मारी थी गोली
पट्टी के दो बदमाश थे घटना में शामिल, देवसरा के बदमाशों ने की थी रेकी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतागपढ़। लूट का विरोध करने पर आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हत्यारे लूट की घटना को अंजाम दे सके थे। घटना में चिह्नित दो बदमाशों के पट्टी के होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि मदद करने वाले दूसरे बदमाश देवसरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस सभी की तलाश में लगी हुई है।
पट्टी कस्बा निवासी आभूषण कारोबारी गंगा प्रसाद सोनी की 13 मई की रात सदहा बाजार से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने पहले आभूषण कारोबारी को रास्ता बताने के बहाने रोक लिया। जैसे ही गंगा प्रसाद रुके, बदमाशों ने पिस्टल सटा दी और डिग्गी तोडने लगे। डिग्गी तोडने का विरोध करते हुए गंगा प्रसाद बदमाशों से भिड़ गए। फंसने का खतरा देख बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। आपाधापी में एक बदमाश की चप्पल भी मौके पर ही छूट गई थी। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस चिह्नित करने का दावा कर रही है। जिसमें दो बदमाश पट्टी तो अन्य आसपुर देवसरा इलाके के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में लगातार पुलिस जौनपुर, सुलतानपुर में दबिश दे रही है।