फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जेल पर गड़ी पुलिस की निगाह

जेल पर गड़ी पुलिस की निगाह

Mon, 11 Mar 2019 07:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
जेल पर गड़ी पुलिस की निगाह
जेल पर गड़ी पुलिस की निगाह
विज्ञापन

युवक को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में स्पेशल टीम ने डाला डेरा
दस दिन के भीतर मुलाकात करने वाले लोगों का खंगाला जा रहा ब्यौरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर बाजार में किराने की दुकान पर लूटपाट के बाद युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम की निगाह जेल पर गड़ गई है। टीम को आशंका है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश जेल में निरुद्ध शातिर बदमाशों से पहले मिल चुके हैं। इसलिए 10 दिन के भीतर बंदियों से मुलाकात करने वालों का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।
जिला कारागार में निरुद्ध बदमाशों से मुलाकात करने वालों ने ही सदर बाजार में अंजनी ऊमरवैश्य की किराने की दुकान से 15 हजार रुपये समेत काजू, बादाम व सिगरेट लूटा था। भागने के दौरान सदर बाजार कोहंरौटी के रहने वाले अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों की तलाश में कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम के अलावा एसपी की स्पेशल टीम को लगाया गया है। कुछ संदिग्ध नंबरों को ट्रेस करने पर उनकी लोकेशन जेल रोड मिल रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस बदमाशों का जेल से कनेक्शन खंगाल रही है। 10 दिन के भीतर जेल में निरुद्ध शातिर बदमाशों से मुलाकात करने वाले लोगों का ब्यौरा खंगालने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों का हुलिया चेक कर रही है। पुलिस का मानना है कि जेल में निरुद्ध बंदियों को ही पहुंचाने के लिए काजू, बादाम व सिगरेट लूटा गया था। सोमवार को भी स्पेशल टीम जेल पहुंचकर छानबीन करती रही। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। वह घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

इनसेट-------
एएसपी ने दिखाई दरियादिली, मदद को बढ़ाए हाथ
सदर बाजार निवासी अशोक शर्मा का शव लेकर आक्रोशित लोगों ने पहले कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के घर के सामने जाम लगाया। बाद में प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस से जाम हटाने को लेकर तकरार होती रही। मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने अशोक शर्मा के परिवार की माली हालत व अंतिम संस्कार में समस्या को देखते हुए पुलिस परिवार की ओर से 40 हजार रुपये की मदद दिलाई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। सोमवार को परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
बदमाशों को पहचानते हैं सदर बाजार के लोग
सदर बाजार निवासी अंजनी ऊमरवैश्य के किराने की दुकान पर लूटपाट करने के बाद अशोक को गोली मारने वाले बदमाशों को मोहल्ले के लोग भलीभांति पहचानते हैं। पुलिस की मानें तो बदमाशों के खौफ से कोई मुंह खोलने को तैयार नही है। जबकि सभी को मालूम है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कौन हैं।
इनसेट-----
डीएम आवास का घेराव करने की थी तैयारी
सदर बाजार कोहंरौटी निवासी अशोक शर्मा का शव लेकर परिवार व रिश्तेदार सोमवार को जिलाधिकारी आवास पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। लोगों का कहना था कि डीएम आवास पर धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग की जाएगी। हालांकि पुलिस व संभ्रांत लोगों के समझाने पर परिजन मान गए। शव का सई नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।

इनसेट----
भुलियापुर के शातिर संग एक साल पहले दिखा था बदमाश
घटना में शामिल एक बदमाश भुलियापुर के शातिर के साथ एक साल पहले दिखा था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि साल भर पहले शातिर बदमाश के साथ चेहरा खुला रखने वाला बदमाश दिखाई दिया था। पुलिस उसे ढूंढने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed