फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक, मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक, मौत

Fri, 30 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक, मौत
फोटो-
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक, मौत
राजाभैया की रैली में लोगों को भेजने के लिए कर रहा था तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। रैली की तैयारियों में लगे युवक की बाइक अज्ञात वाहन से टकराकर गड्ढे में गिर गई। सिर काफी खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद लोगों ने उसे देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के बानेमऊ मोती का पुरवा गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव उर्फ लल्ला (32) पुत्र मातादीन गुरुवार की देर रात लखनऊ में आयोजित रजत जयंती समारोह में लोगों को ले जाने के लिए तैयारी कर रहा था। वह बाइक से गांव के लोगों को लाकर वाहनों तक छोड़ रहा था। रात करीब 10 बजे उसकी बाइक अज्ञात वाहन से टकराकर खड्ढे में पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। देर रात गांव के कुछ लोगों ने उसका शव खड्ढे में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसका शव देखा तो बिलख पड़े। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची और शव को कोतवाली उठा ले आई। सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर परिवार में प्रमोद के दो बच्चे और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

फोटो-
ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
ट्रैक पार करते समय हुई घटना, सीएचसी से रेफर की गई थी एसआरएन
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा (ब्यूरो)। रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। एसआरएन में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जिरगापुर गांव निवासी रूबी सोनकर (20) पुत्री हरिश्चंद्र गांव के पास से रेलवे लाइन गई है। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान ट्रेन आ गई। वह ट्रेन को ठीक से समझ नही पाई। इसके चलते वह उसकी चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस के माध्यम से उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन में दो घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। इससे उसके परिजनों में चीखपुकार मच गई है।

अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं गंभीर
कुंडा (ब्यूरो)। दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं गंभीर हैं। दोनों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के खमसरा गांव निवासी अंतिमा (25) पत्नी गोपाल जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। इसी तरह से संत कबीर नगर निवासी सुनीता पत्नी दिनेश बेटी के इलाज के लिए कुंडा में किराए का कमरा लेकर रहती है। शुक्रवार केा पानी गरम करने के दौरान उसे करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
लापरवाही पर चार लेखपाल और एक कानूनगो निलंबित
अंश निर्धारण सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर एसडीएम की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। काम में लापरवाही को लेकर एसडीएम ने चार लेखपालों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही एक कानूनगो के निलंबन की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी। उनकी संस्तुति पर जिलाधिकारी ने कानूनगो को भी निलंबित कर दिया है।
तहसील में काफी दिन से खतौनी में अंश निर्धारण, सड़क के किनारे की सरकारी जमीन का चिह्नीकरण, जीवन ज्योति योजना, वरासत, सौभाग्य योजना का काम चल रहा है। इसमें बारों के लेखपाल रमाकांत तिवारी, सिया के अवधेश कुमार शुक्ल, कियावां के अखिलेश कुमार पाल, अदलाबाद के रामबली व राजस्व निरीक्षक जवाहर लाला ने लापरवाही करते हुए समय से काम पूरा नहीं किया। इस पर एसडीएम ने गुरुवार की शाम को ही चारों लेखपालों को निलंबित करते हुए इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी। इसके साथ ही कानूनगो जवाहरलाल के निलंबन की संतुति जिलाधिकारी को भेजी। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया।

रास्ते के विवाद में महिला को पीटा, कपड़े फाड़कर जिंदा जलाने का प्रयास
महिला के बेटे ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। बाग में रास्ता बनवाने का विरोध करने पहुंची महिला के साथ मारपीट करने के साथ ही कपड़े फाड़कर उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान गांव के लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर महिला को कुंडा सीएचसी से प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।

हथिगवां थाना क्षेत्र के पिपरी दरियापुर गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र राम रुचि के बाग से कुछ लोग रास्ता बनाने के लिए मिट्टी डाल रहे थे। इस दौरान उसकी मां गीता देवी इसका विरोध करने पहुंची तो उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। इसके साथ ही उनके कपड़े फाड़ दिए गए। आरोप है कि उन पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। महेंद्र कुमार ने इसकी तहरीर थाने में दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया। कुंडा सीएचसी में चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इस बारे में एसओ हथिगवां का कहना है कि महिला के साथ मारपीट की बात चिकित्सक ने लिखी थी। इसका मुकदमा लिख दिया गया है। अगर मेडिकल और भी कोई बात आती है तो मुकदमे में धाराएं बढ़ जाएंगी। रास्ता बनाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed