फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ूल्हे को उठा ले गई रानीगंज पुलिस

ूल्हे को उठा ले गई रानीगंज पुलिस

Sun, 03 Mar 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
ूल्हे को उठा ले गई रानीगंज पुलिस
फोटो-
विज्ञापन

दूल्हे को उठा ले गई रानीगंज पुलिस
दूसरी शादी रचाने अंतू जा रहा था, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
बीरापुर। दूसरी शादी रचाने जा रहे दूल्हे को रानीगंज पुलिस उठा ले गई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने यह कदम उठाया। जहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार पटेल पुत्र शीतला प्रसाद की शादी लगभग पांच साल पहले मानधाता इलाके की रहने वाली खुशबू पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर रार छिड़ गई। जिसके बाद खुशबू अपने मायके में जाकर रहने लगी। पहली पत्नी के होते हुए धर्मेंद्र की दूसरी शादी परिवार के लोगों ने अंतू इलाके में तय कर दी। शादी की तैयारियां भी तेजी से होती रहीं। शनिवार को धर्मेंद्र की बारात जानी थी। उसे परिवार के लोग सजा-संवार रहे थे। इस बात की भनक लगने पर खुशबू अपने परिवार के लोगों के साथ रानीगंज थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस शाहपुर पहुंची और दूल्हा बने धर्मेंद्र को थाने पर उठा लाई। यहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत होती रही। एसओ रानीगंज ने बताया कि पत्नी के होते हुए धर्मेंद्र दूसरी शादी करने जा रहा था। शिकायत के बाद उसे थाने पर लाया गया है। दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं। यदि बात नहीं बनती तो पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


निमंत्रण से लौट रहे सगे भाइयों को पीटा, झोंका फायर
मौके पर पहुंची पुलिस बता रही पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा। निमंत्रण देकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों को रंजिश में कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ निवासी राजेंद्र मिश्रा के बेटे महेंद्र कुमार का रविवार को तिलकोत्सव कार्यक्रम है। जिसके लिए महेंद्र अपने बड़े भाई जितेेंद्र के साथ बाइक से निमंत्रण देने निकला था। शनिवार की शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के करीब वालीबाल देखने रुक गए। तभी पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उनके ऊपर फायर भी किया गया, लेकिन वह बच गए। घटना की सूचना पर डायल 100 के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी दीवानगंज ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। केवल मारपीट हुई है, फायरिंग की बात गलत है।


टप्पेबाजों ने बनाया शिकार
परियावां। परदेश से कमाकर लौट रहे युवक को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर दाबी का रहने वाला ओमप्रकाश पुत्र हरिश्चंद्र राजस्थान में रोजी रोटी के सिलसिले में रहता है। शनिवार को वह नौचंदी एक्सप्रेस से परियावां स्टेशन पर उतरा। स्टेशन के करीब पहले से मौजूद दो बदमाशों ने उसे झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। बदमाशों ने एक झोला नीचे गिरा दिया। जिसे लेने के लिए ओमप्रकाश बाइक से नीचे उतरा। मौका पाकर बदमाश उसका बैग लेकर भाग निकले। ओम प्रकाश ने बताया कि बैग में 13 हजार रुपये व कपड़े थे। फिलहाल खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed