फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बदले तेवर में सड़कों पर उतरेगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड

बदले तेवर में सड़कों पर उतरेगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड

Mon, 25 Sep 2017 08:03 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
बदले तेवर में सड़कों  पर उतरेगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड
प्रतापगढ़। बेल्हा में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड अब नए तेवर में दिखेगा। अब तक एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप झेल रही यह टीम अब कार्रवाई के पहले मनचलों को चिह्नित करेगी। स्क्वॉयड मौके की रिकार्डिंग कर लोकेशन भी अपडेट करेगा क्योंकि अब टीम को जीपीएस युक्त वाहन भी उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


योगी सरकार ने बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया था। एक माह के भीतर 150 से अधिक मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। दर्जन भर से अधिक लोगों का चालान भी हुआ। इस बीच आरोप लगने लगे कि स्क्वॉयड एकपक्षीय कार्रवाई कर रहा है। इससे सरकार की मंशा की किरकिरी होने लगी। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद अफसरों ने मातहतों को दिशा-निर्देश जारी किए और स्क्वॉयड की कार्रवाई शिथिल पड़ गई। अब इस टीम को नए तेवर में सड़कों पर उतारने की तैयारी है। स्क्वॉयड अब जीपीएसयुक्त वाहन में चलेगा। इसके अलावा सदस्यो ंाके बॉडीवार्म हिडेन कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कैमरे कार्रवाई के दौरान हर गतिविधि को रिकॉर्ड करेंगे। यह रिकॉर्डिंग टीम को किसी भी तरह के आरोपों से बचने में मदद करेगी। एंटी रोमियो स्क्वॉयड की महिला पुलिसकर्मी अब सादे ड्रेस में रहेंगीं।
विज्ञापन


एंटी रोमियो स्क्वॉयड की प्रभारी कांति सिंह ने बताया कि गत दिनों लखनऊ में स्क्वॉयड से जुड़े अफसरों को प्रशिक्षण दिया गया। वहां कार्रवाई को लेकर विस्तार से ट्रेनिंग दी गई। बताया गया कि मनचलों की धरपकड़ के पहले स्क्वॉयड को जांच करनी होगी। इसके लिए सादी वर्दी में महिला सिपाही मौके पर पहुंचें। यदि मामला संदिग्ध लगे तो टीम के अन्य सदस्यों को बुला लें। जिस भी मनचले को चेतावनी देकर छोड़ें उसकी वीडियोग्राफी जरूर करें ताकि जरूरत पड़ने पर उसे दिखाया जा सके। पहली चेतावनी के बाद भी यदि वह नहीं सुधरता तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। सीओ रामआशीष यादव ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड अब शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करेगी। कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed