फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जीआईसी के पास छात्र को दौड़ाकर पीटा

जीआईसी के पास छात्र को दौड़ाकर पीटा

Sun, 03 Mar 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी के पास छात्र को दौड़ाकर पीटा
फोटो-
विज्ञापन

जीआईसी के पास छात्र को दौड़ाकर पीटा
जान बचाने के लिए दुकान में घुसा, हमलावरों ने दुकान में भी की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। इंटर की परीक्षा देकर निकलते ही छात्र के ऊपर दबंग छात्रों ने हमला बोल दिया। उसे सरेआम दौड़ा दौड़ाकर पीटा। जान बचाने के लिए वह एक दुकान में घुस गया। जहां से उसे हमलावर छात्रों ने घसीट कर बाहर निकाला। विरोध करने पर दुकानदार को धमकाते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया।
नगर कोतवाली के महुआर निवासी राजकुमार यादव (18) पुत्र लालप्रताप यादव इंटर का छात्र है। शनिवार को वह राजकीय इंटर कालेज में परीक्षा देने आया था। शाम को परीक्षा छूटते ही वह कालेज से बाहर निकला। तभी उसके साथ परीक्षा देने वाले कुछ छात्रों के साथ बाहरी युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। वह जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागा। हमलावर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। जान बचाने के लिए वह साधू माली के फूलों की दुकान में घुस गया। इस पर भी हमलावरों को रहम न आया। उन लोगों ने उसे बाहर घसीटकर जमकर पीटा। आसपास के लोगों के बीचबचाव पर उसकी जान बची। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित छात्र का आरोप है कि नकल न कराने पर परीक्षा देने वाले बेगमवार्ड के छात्रों ने उसे मारा पीटा। फिलहाल, पुलिस हमलावर छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


फोटो-
तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग में रिश्तेदार को लगी गोली
हालत गंभीर देख डाक्टरों ने किया प्रयागराज रेफर, खुशियां गम में तब्दील
घंटे भर बाद भी मानधाता पुलिस रही अनजान, एएसपी ने लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे युवाओं की लापरवाही से रिश्तेदारी आए युवक के सीने में गोली लग गई। गंभीर रुप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। आश्चर्य की बात यह है कि एक घंटे बाद भी मानधाता पुलिस अनजान बनी रही। जिसके चलते एएसपी पूर्वी ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा सुल्तानपुर निवासी अरविंद यादव (28) पुत्र रामअंजोर यादव शनिवार को अपने बहनोई प्रदीप यादव पुत्र जगन्नाथ यादव निवासी सरायतारा विश्वनाथगंज, थाना मानधाता के घर आयोजित तिलकोत्सव में शामिल होने गया था। शाम को तिलक के दौरान लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। अरविंद कुर्सी पर बैठा था। उसके सामने खड़े होकर लोग फायरिंग कर रहे थे। अचानक गोली फसने पर युवक ने असलहा नीचे कर लिया। तभी फायर हो गया। जब अरविंद के सीने के पास जा लगी। यह देख खुशियों वाले घर में कोहराम मच गया। हर्ष फायरिंग करने वाले लोग भाग निकले। आनन फानन में अरविंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। आश्चर्य की बात यह रही कि तिलकोत्सव के दौरान युवक को गोली लगने की जानकारी मानधाता थानाध्यक्ष को एक घंटे तक नहीं हो सकी। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र ने थानाध्यक्ष को फटकार लगाते हुए मौके पर भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया। एएसपी ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
इनसेट-
गजब! हर्ष फायरिंग की घटना एसओ मानधाता बताने लगे जेठवारा में
मानधाता थाना क्षेत्र के सरायतारा विश्वनाथगंज में तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग हो रही थी। लोग खुशी में फायरिंग कर लोगों की जान खतरे में डाल रहे थे। इस बात की भनक तक मानधाता पुलिस को नहीं लगी। घटना के बाबत थानेदार विपिन सिंह से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि उनके इलाके में कहीं घटना हुई ही नहीं है। बल्कि हर्ष फायरिंग की घटना जेठवारा में हुई है। काफी देर तक थानाध्यक्ष मानधाता गुमराह करते रहे।

000000000000

छप्पर हटवाने की मांग
प्रतापगढ़। समझौते के बाद भी छप्पर न हटाने वालों पर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे कंधई निवासी अवधेश नारायण का आरोप है कि पैतृक संपत्ति को लेकर भाई से समझौता हो गया था। छप्पर हटाने की बात तय हुई थी लेकिन भाई अभी तक छप्पर नहीं हटा रहा। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

युवक का नहीं लगा सुराग, परिजन परेशान
प्रतापगढ़। गायब युवक का सुराग न चलने पर परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान है। बाघराय थाना क्षेत्र के मकूनीपुर सकरदहा निवासी धर्मेदं्र उर्फ जोकर 14 फरवरी को बाजार गया था। वहां से वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा। भाई उमेश की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।


समझौते के लिए दे रहे धमकी
प्रतापगढ़। पुरानी रंजिश को लेकर दर्ज मुकदमे में समझौते का दबाव पड़ोसी बना रहे हैं। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अमावा दौलत का पुरवा निवासी कामता प्रसाद वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री में भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पूर्व में हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपी सुलह की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों की धमकी से भयभीत होकर वह घर से भागा-भागा फिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed