{"_id":"5717c2124f1c1bb8628b4910","slug":"crime-in-tiwaripur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के पांच दिन पहले युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के पांच दिन पहले युवक ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के पहले ही एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 25 अप्रैल को शादी होनी थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।कंधई थाना क्षेत्र के तिवारीपुर पंडित का पुरवा निवासी महेश कुमार पांडेय (23) पुत्र श्रवण कुमार पांडेय एमएससी फाइनल का छात्र था। 17 अप्रैल को उसकी तिलक हुई थी। 25 अप्रैल को बारात जानी थी। मंगलवार रात महेश ने घर के कमरे में फांसी लगा लिया। जिसकी परिजनों को जानकारी तक नहीं हुई। बुधवार सुबह घरवालों को महेश का शव कमरे में लटकता दिखाई पड़ा। इस पर परिवारीजन बिलखने लगे। परिजनों का कहना है कि महेश इन दिनों गुमसुम रहता था।
महेश के परिजनों की मानें तो पढ़ाई के दौरान भी उसने कई बार खुदकुशी का प्रयास किया था। महेश पढ़ने में तेज था। उसकी पढ़ाई के लिए परिवार के लोग हर दुख सहने के लिए भी तैयार रहते थे। छोटा होने के नाते महेश परिवार का दुलारा था। अब महेश के माता पिता का सपना बहू लाने का टूट गया। जबकि दुल्हन बनने का सपना देख रही युवती भी खबर सुनने के बाद बेहोश हो गई।