फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in tilauri village

जमीन के विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां

Sun, 18 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Sun, 18 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime in tilauri village
crime
तिलौरी गांव में शनिवार को जमीन के विवाद को लेकर बवाल हो गया। जबरन कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने पर बौखलाए डेढ़ दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को जमकर मारापीटा और छप्पर फूंक दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा। इस दौरान घटना से नाराज होकर दूसरे पक्ष के एक वृद्ध ने आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया। घटना के बाद गांव में भारी तनाव है। एहतियातन फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के तिलौरी गांव निवासी रियाजुद्दीन और शमीम व वसीम के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच तनाव था। विवाद सुलझाने के लिए शनिवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन इसमें कोई फैसला नहीं हो सका और बाद में पंचायत की तारीख तय की गई। इसके कुछ देर बाद ही शमीम व वसीम के साथ करीब डेढ़ दर्जन लोग लाइसेंसी रायफल, तमंचा और लाठी-डंडे लेकर विवादित जमीन पर पहुंचे और जबरन निर्माण कराने लगे। रियाजुद्दीन ने इसका विरोध किया। इस पर निर्माण कार्य करा रहे लोग भड़क गए और रियाजुद्दीन की लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटकर घायल कर दिया। दबंगों ने उसके घर के सामने बने छप्पर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर फायरिंग की गई। जिससे ग्रामीणाें में दहशत फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो दबंग भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेजवाया। इस बीच रियाजुद्दीन ( 60) आत्मदाह  करने के लिए आग में कूदने लगा। यह देख पुलिस के होश उड़ गए। पुलिसकर्मियाें ने दौड़कर उसे जलते छप्पर में कूदने से बचाया। घटना के बाद तनाव का देखते हुुए अफसरों ने मौके पर पुलिस की तैनाती की है। घटना को लेकर रियाजुद्दीन ने शमीम, वसीम, सैयाद, आजाद, अब्दुल हई, अब्दुल हकीम, कलाम, मुस्ताक, इरशाद, रिजवान, रिसाद, अल्ताफ, खलील, आफताब, माजिद, रईस को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ वीआर प्रेमी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दजे करने के लिए कोतवाल का निर्देश दिया गया है। रायफल किसके नाम है, उसकी जांच कराई जा रही है। लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed