{"_id":"58fa5e4a4f1c1bff568b5044","slug":"crime-in-sarai-nirbhaya-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय में सो रहे चौकीदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इससे वह अधमरा हो गया। सुबह बच्चों के लिए विद्यालय से गाड़ी निकालने आए ड्राइवर ने उसे बुलाया तो वह नहीं उठा। सूचना पर प्रबंधक पहुंचे तो घटना की जानकारी हो सकी। सीएचसी संग्रामगढ़ के चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय निर्भय गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम (45) पुत्र रामबली गौतम नेवादा बाजार में स्थित छोटेलाल जायसवाल इंटर कालेज में चपरासी है। वह रात में विद्यालय सहित अन्य सामानों की रखवाली करता है। 20 अप्रैल को स्कूल में बच्चों को ले जाने वाली गाड़ी खड़ी थी। सुबह करीब छह बजे वाहन ले जाने के लिए ड्राइवर भीम यादव पहुंचा और गेट खोलने के लिए चौकीदार को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं आया। काफी देर के बाद भी उसके न आने पर भीम ने फोन से प्रबंधक सुभाष जायसवाल को जानकारी दी। सुभाष जायसवाल, प्रधान बच्चा जायसवाल के साथ आए और दूसरी चाभी से गेट खोलवाया और अंदर जाकर देखा तो चौकीदार रंक्तरंजित अवस्था में पड़ा था। उसे गाड़ी से सीएचसी संग्रामगढ़ भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। इस मामले में सुभाष जायसवाल ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।