{"_id":"58558ae44f1c1bd20964ace2","slug":"crime-in-railwaystation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा पहुंचे दो हजार के जाली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा पहुंचे दो हजार के जाली नोट
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और दो हजार के नए नोटों के दर्शन लोग अभी तक ठीक तरह से कर भी नहीं पाए हैं कि प्रतापगढ़ में दो हजार के जाली नोट भी पहुंच गए हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन के दुकानदारों और रेलवे टिकट काउंटर पर मिले दो हजार के जाली नोटों ने हड़कंप मचा दिया है। बैंक वालों की तो नींद ही उड़ गई है। नोट देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे क्लर्क ने तो लौटा दिया, मगर दुकानदारों को समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करें।
शहर में दो हजार के नए जाली नोटों के मिलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। रेलवे स्टेशन रोड पर अंडा का व्यवसाय करने वाला गब्बर सुबह दो हजार का नोट लेकर सामान खरीदने गया। दुकानदार ने नोट को देखने के बाद उसे लौटा दिया। बोला कि जाली है। यह सुनकर गब्बर के होश उड़ गए। गब्बर नोट को लेकर चाय-पान और किराने की दुकान पर गया मगर सबने उसे जाली नोट बताया। वह नोट को लेकर अपने दोस्त पान के विक्रेता गुलाब के पास गया। उससे पूरी दास्तां बताई। गुलाब ने फौरन टच मोबाइल निकाला और उसको मोबाइल एप से जोड़ा, मगर नोट पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण वाले उस चलचित्र का अंश गायब था जो कि असली नोट पर होने की बात कही जा रही है। इससे नोट जाली होने की आशंका गहरा गई। पूछने पर गब्बर ने बताया कि उसको यह नोट एक पान की दुकान वाले ने दिया है।
इस बारे में जब पानवाले से पूछा गया तो उसने कहा कि दो हजार का नोट उसे दोस्त ने दिया था। दूसरा मामला टिकट काउंटर का है। दोपहर में एक युवक अमृतसर का टिकट लेने आया। उसने दो हजार का नया नोट दिया। काउंटर पर बैठे कर्मचारी ने नोट को देखा तो उसको शक हुआ। उसने बगल में बैठे कर्मचारी को नोट दिखाया। उसने नोट के बीच में बनी चमकीली लाइन को हाथ से छूकर देखा तो पता चला कि उसमें खुरदरापन है। जो जाली नोट का संकेत था। उसने फौरन यात्री को वह नोट लौटा दिया। सीआरएस आरके मिश्रा ने बताया कि दो हजार के जाली मिलने की जानकारी होने के बाद कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया है।