{"_id":"58fa627a4f1c1ba35c8b48cc","slug":"crime-in-purwara-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन को लाठी डंडाें से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन को लाठी डंडाें से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के पुरवारा में रंजिश के चलते सगे भाई बहन को लाठी डंडाें से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। रामकृपाल रजक की पुत्री रामजसी के मुताबिक उसकी अठ्ठारह वर्षीय पुत्री रंजना शुक्रवार को सुबह आठ बजे कुंए से पानी भरने गई थी। आरोप है कि रंजिश के चलते पड़ोस का रहने वाला अजीत रजक उसकी पिटाई करने लगा। शोर मचाने पर उसका भाई महेश बचाने दौड़ा तो युवक ने उसे भी लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाद में ग्रामीणाें ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चला गया। रामजसी की तहरीर पर आरोपी अजीत के खिलाफ मारपीट करने व जानलेवा धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन