{"_id":"5a00b7964f1c1b97678b9b0c","slug":"crime-in-amrai-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दबंगों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दबंगों को दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज। फतनपुर थाना क्षेत्र के अमरई गांव निवासी मुन्नापाल सोमवार को अपने घर के सामने दीवार का निर्माण कर रहा था। वहां काफी संख्या में बाहरी दबंग लोग बैठे थे। पड़ोस की महिलाओं ने निर्माण का विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता करने लगे। इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश पनप उठा। दर्जनों ग्रामीणों ने लाठी लेकर दबंगों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर निर्माण कराने गए दबंग भागना शुरू कर दिए। कुछ लोग बाइक छोड़कर भागे। नाराज लोगेां ने उनकी बाइकों को तोड़कर गुस्सा उतारा। मारपीट के दौरान दिनेश पांडेय, विजय पांडेय, मुन्ना पाल आदि घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को थाने भेजा। दिनेश पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने मुन्ना पाल सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल विजय को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन