फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Construction of medical college will start within the fortnight.

पखवारे भर के भीतर शुरू होगा मेडिकल कालेज का निर्माण

Fri, 04 Jan 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jan 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Construction of medical college will start within the fortnight.
land - फोटो : प्रतापगढ़
 मेडिकल कॉलेज निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। सात जनवरी कोे इसका लेआउट तैयार किया जाएगा। पखवारे भर के अंदर मेडिकल कॉलेज के लिए चिह्नित जमीन पर काम शुरू हो जाएगा। गुरुवार को अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ रायबरेली की कार्यदायी संस्था ने सर्वे किया।
विज्ञापन

सीएमओ, तहसीलदार के साथ डीएम भी मौके पर पहुंचे। डीएम ने तहसीलदार को आदेश दिया कि दो दिनों के अंदर मेडिकल कॉलेज की भूमि को चिह्नित कर अलग करा दें। ग्राम प्रधान को वहां तक सड़क बनवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए रायबरेली की राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 11 करोड़ का बजट पास करते हुए चार करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।  कार्यदायी संस्था ने टेंडर भी निकाला है। कार्यदायी संस्था के मुताबिक दो दिनों में टेंडर पास हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने वाले ठेकेदार का नाम सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण के नोडल अफसर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर के प्रधानाचार्य ने सात जनवरी से लेआउट तैयार करने के लिए कहा है। डीएम को राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कालेज के निर्माण का कार्य 15 दिन भीतर शुरू करा दिया जाएगा।  तीन दिन के अंदर मेडिकल कॉलेज की जमीन पर उगीं झाड़ियों की साफ-सफाई करा दी जाएगी।
इसके बाद जमीन समतलीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। पानी की आपूर्ति के लिए बोरिंग कराने के बाद बिल्डिंग के निर्माण का कार्य शुरू होगा। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय को निर्देशित किया कि जमीन से संबंधित यदि कोई भी प्रकरण हो तो लेखपाल व कानूनगो की टीम बनाकर इसका निस्तारण शीघ्र करा दिया जाए। उन्होंने ग्राम प्रधान को मेडिकल कालेज निर्माण स्थल तक आने-जाने के लिए मनरेगा से रास्ते का निर्माण कराने के लिए कहा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव, मेडिकल कॉलेज के नोडल अफसर अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ राजकीय निर्माण निगम रायबरेली के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed