{"_id":"5c840cd0bdec2214696154f7","slug":"construction-of-chc-will-be-in-kataiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटैया व शेखनपुर में होगा सीएचसी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटैया व शेखनपुर में होगा सीएचसी का निर्माण
Sun, 10 Mar 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिले को दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सौगात मिली है। मानधाता के शेखनपुर में उच्चीकृत सामुदिक केंद्र तो लक्ष्मणपुर ब्लाक के कटैया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भेजे गए दोनों प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। विभाग की मानें तो बजट स्वीकृत होते ही इनका निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
जनपद में 27 सीएचएसी 55 पीएचसी, पांच ब्लाक स्तर के अस्पताल के साथ ही जिला व जिला महिला अस्पताल का संचालन हो रहा है। मानधाता विकास खंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। जहां क्षेत्रीय लोग प्राथमिक उपचार के लिए आते हैं। आबादी के दृटिकोण से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ अधिक होती है, जबकि संसाधन पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में गंभीर हालत में लोगों को मुख्यालय आना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत शेखनपुर क्षेत्र से जुड़े गांवों के लोगों को होती है। इलाज के लिए मुख्यालय में आने में लोगों की जेबें ढीली होती है। इसी तरह लक्ष्मणपुर विकास खंड में भी इलाज के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है।
इलाज के लिए उन्हें या लालगंज या फिर मुख्यालय की डगर थामनी पड़ती है। इन दोनों ब्लाकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिली है। जिला अल्पसंख्यक विभाग ने मानधाता के शेखनपुर व लक्ष्मणपुर के कटैया गांव में अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा था। जिस पर मुहर लग गई है। विभाग की मानें तो जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि शासन को अस्पताल निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही अस्पताल निर्माण शुरू हो जाएगा।