फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   connive in district of pratapgarah

337 अवैध स्कूलों को बंद करने काे थमाया नोटिस

Sun, 23 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 23 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिले के करीब 337 अवैध स्कूलों को बंद करने के लिए बीएसए ने स्कूल संचालकों को नोटिस थमाया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से भेजे गए नोटिस में स्कूलों को बंद करनेे और बच्चों को निकट से स्कूलों में दाखिला कराने का निर्देश दिया गया है। हालांकि इस सूची में पट्टी विकास खंड के स्कूल नहीं हैं। ऐसा इसलिए हुआ है कि अभी बीईओ ने अवैध स्कूलों की सूची नहीं दी है।
विज्ञापन



अवैध स्कूलों को बंद करने की दिशा में जिला प्रशासन ने प्रभावी कदम उठाते हुए जिले के तकरीबन 337 स्कूलों को बंद करने का नोटिस थमाया है। प्रबंधकों को भेजे गए पत्र में शिक्षा का अधिकार कानून 2011 का हवाला देते हुए अविलंब बंद करने को कहा है।  हालांकि विद्यार्थी परिषद जिस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया था,उसे दरकिनार कर दिया गया है। छात्रनेताओं और अफसरों के साथ हुई बैठक में निजी स्कूलों में मनमानी पर रोक लगाने के लिए फीस का निर्धारण नए सिरे से होने, ड्रेस, कापी-किताब में कमीशनबाजी पर रोक लगाने की मांग थी। आरोप है कि जिला प्रशासन ने छात्र नेताओं को ध्यान भंग करने के लिए अवैध स्कूलों को बंद करने का अभियान चला दिया है। जिला प्रशासन की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि नोटिस देने के बाद अगर अवैध स्कूल बंद नहीं हुए तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed