{"_id":"6b09e30a17ed94eaaa0a0d84","slug":"amla-processing-plant-built-two-years-ago-now-awaits-the-start-of-operations-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-183315-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दो वर्ष पहले बना आंवला प्रोसेसिंग प्लांट, अब शुरू होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दो वर्ष पहले बना आंवला प्रोसेसिंग प्लांट, अब शुरू होने का इंतजार
विज्ञापन
गोंडे स्थित आंवला प्रोसेसिंग प्लांट। संवाद
- फोटो : credit
सदर ब्लॉक के गोड़े गांव में करीब दो वर्ष पहले आंवला प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया गया लेकिन अभी तक शुरू नहीं हो सका। कर्मचारियों की तैनाती न होने से उद्यमियों को आंवले की प्रोसेसिंग के लिए प्रयागराज और दूसरे शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे खर्च भी बढ़ता है।
आंवले से ही जिले की पहचान है। इसे वर्ष 2018 में एक जनपद-एक उत्पाद में शामिल किया गया। तीन हजार छोटे उद्यमी आंवला उत्पादों से जुड़े हैं। उनके उत्पाद देश-विदेश तक जाते हैं। निजी प्रतिष्ठानों में होने वाली आंवले की प्रोसेसिंग को खर्चे को कम करने के लिए गोड़े में प्लांट बनाया गया था लेकिन वह आज तक शुरू नहीं हो सका।
इसी वजह से छोटे कारोबारियों को बड़े उद्यमियों के प्रतिष्ठानों में आंवला उत्पाद की प्रोसेसिंग करानी पड़ती है। वह प्रयागराज और सुल्तानपुर के चक्कर लगाते हैं। वहीं, एक क्विंटल आंवले के अलग-अलग उत्पादों की प्रोसेसिंग के लिए पांच से आठ हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ से तैयार हुआ था प्लांट
वर्ष 2024 में प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना करीब डेढ़ करोड़ रुपये से की गई। मशीनों का सेटअप भी हो चुका है। बस कर्मचारियों और तकनीकी टीम की दरकार है। प्लांट का संचालन होने पर अलग-अलग उत्पादों के लिए आंवले की प्रोसेसिंग सिर्फ एक हजार से डेढ़ हजार रुपये में हो सकेगी।
ऐसे होती है प्रोसेसिंग
प्लांट में आंवला काटने, सुखाने, पल्पिंग करने और कैंडी बनाने की मशीनें लगाई गई हैं। उत्पाद तैयार होने के बाद पैकेजिंग की सुविधा भी प्लांट में उपलब्ध कराई गई है। प्लांट में एक दिन में करीब एक टन आंवले की प्रोसेसिंग कराने की क्षमता है।
प्रधानमंत्री ने मन की बात में चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में आंवले की चर्चा की थी। उन्होंने रानीगंज के देवगढ़ कमासिन में संचालित स्वयं सहायता समूह सावित्री बाई फूले के परिश्रम की सराहना की थी। ओडीओपी के तहत समूह की महिलाओं ने आंवले के विभिन्न उत्पादों के जरिये पहचान बनाई।
वर्जन
एक दशक से आंवला उत्पादों के कारोबार से जुड़ा हूं। आंवले की प्रोसेसिंग में परेशानी होती है। मजदूरों के सहयोग से उतनी सफाई नहीं आ पाती है, जितनी यूनिट से आती है। बड़े महानगरों का रुख करने पर चार से पांच हजार रुपये किराये में खर्च करने पड़ते हैं। शहर का प्लांट चालू हो जाए तो खर्च कम होगा। - अनुराग खंडेलवाल, सुखपाल नगर
गांव में ही आंवला उत्पादों की इकाई का संचालन करता हूं। कैंडी, आंवला बर्फी, लड्डू, चूर्ण, जूस आदि बनाए जाते हैं। आंवले की प्रोसेसिंग के लिए सुल्तानपुर या प्रयागराज जाना पड़ता है। इससे खर्च भी अधिक पड़ता है। - दिलीप मिश्रा, गड़वारा
-- --
वर्जन-
आंवला प्रोसेसिंग प्लांट में बिजली कनेक्शन का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही प्लांट का संचालन कर उद्यमियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। - डॉ. राम मोहन मीना, सीडीओ।

गोंडे स्थित आंवला प्रोसेसिंग प्लांट। संवाद- फोटो : credit