Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Six bends in two kilometers; not a single reflector or warning board.

Pratapgarh News: दो किमी में छह मोड़, एक पर भी रिफ्लेक्टर न चेतावनी बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Six bends in two kilometers; not a single reflector or warning board.
सिटी कस्बे में किले के समीप खतरनाक मोड। संवाद
प्रतापगढ़-लखनऊ हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर पीबीपीजी कॉलेज से सुखपाल नगर तिराहे तक छह मोड़ हैं लेकिन किसी भी जगह पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं न चेतावनी बोर्ड। स्पीड ब्रेकर तक नहीं बनाए गए।
विज्ञापन

यही हाल प्रयागराज-अयोध्या मार्ग के बीच चिलबिला हनुमान मंदिर के पास अमेठी संपर्क मार्ग का है। वहां भी चेतावनी बोर्ड नहीं है। ऐसे में कोहरे में आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

संकेतक न होने से आए दिन टर्निंग पॉइंट पर वाहनों की भिड़ंत हो रही है। रात में स्थिति और भयावह हो जाती है। हेडलाइट की रोशनी में भी मोड़ का पता नहीं चलता है। हालात ये हैं कि जहां बोर्ड लगे भी थे, वे टूटकर गिर गए हैं या झाड़ियों में छिप गए हैं। ऐसे में धुंध में सफर करना जोखिम भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़-सिटी मार्ग पर कई टर्निंग पॉइंट
प्रतापगढ़-लखनऊ हाईवे सिटी मार्ग से होकर गुजरा है। इस मार्ग पर बसों की आवाजाही दिनभर रहती है। इसी रास्ते पर महाविद्यालय, विद्यालय, सीएचसी है। शहर से पीबीपीजी कॉलेज मोड़ के आगे पहला टर्निंग पॉइंट, चंद कदम की दूरी पर ही दूसरा है। तीसरा टर्निंग पॉइंट किला मोड़ और उससे थोड़ी दूरी पर चौथा टर्निंग पॉइंट है। इसके आगे बढ़ने पर सिटी बाजार के आगे मस्जिद के पास सबसे खतरनाक टर्निंग पॉइंट है। इन जगहों पर संकेतक भी नहीं लगे हैं।
एक माह में 20 हादसे, 12 लोगों की मौत
11 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच 20 बड़े सड़क हादसे हुए। इसमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है। आठ गंभीर रूप से घायल हुए। उनको मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया।

बरतें सावधानी
0 वाहनों में एंटीफॉग लाइट समय से लगवा लें।
0 वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें।
0 निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन न चलाएं।
0 वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
0 संकेतों को समझें और वाहन पूरी तरह रोकें।
0 सड़क पार कर रहे पैदल यात्रियों को जाने का मौका दे।
0 ब्रेक, टायर, इंडिकेटर और दोनों साइड मिरर ठीक रखें।
वर्जन-
टर्निंग पॉइंट पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए हैं। एक हफ्ते में प्रतापगढ़-लखनऊ मार्ग के टर्निंग पॉइंट को चिह्नित कर बोर्ड स्थापित कराए जाएंगे। - डॉ. राममोहन मीना, सीडीओ
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed