{"_id":"6b09e2bae70df0c78a04bd1f","slug":"preparations-went-to-waste-a-scramble-for-seats-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-183322-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: धरी रही तैयारी... सीटों की मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: धरी रही तैयारी... सीटों की मारामारी
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर सीट पाने के लिए खिड़की से अंदर जाता यात्री। संवाद
- फोटो : credit
सहालग के चलते शुक्रवार को ट्रेनों और रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ रही। बसों में कोई खिड़की से घुसने का प्रयास करता रहा तो किसी ने बाहर से ही बैग फेंककर सीट हथियाने की कोशिश की।
कमोबेश यही स्थिति ट्रेनों में रही। लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते लोगों ने जनरल कोच में सफर किया। सीटों के लिए मारामारी होती रही। वहीं, दोनों विभाग की सुलभ यात्रा से जुड़ी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
परिवहन निगम की अपनी और अनुबंधित बसों को मिलाकर 80 बसें हैं। शुक्रवार शाम प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। करीब दो घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। निगम ने दो बसों को एक साथ रवाना करने की घोषणा की तो यात्री सीट के लिए गेट के पास धक्कामुक्की करने लगे। चंद मिनट में बस फुल हो गई।
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस में तैनात डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे से प्रयागराज की बस का इंतजार कर रहा हूं। आधे घंटे बाद बस मिली। वह भी भरी हुई है। मुझे तो सीट मिल गई लेकिन बहुत से लोग खड़े होकर सफर कर रहे हैं।
वहीं, दहिलामऊ निवासी वंदना सिंह ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने हंडिया जाना है। इसके लिए पहले प्रयागराज जाना पड़ेगा लेकिन डिपो में बस ही नहीं है।
वहीं, सुल्तानपुर और अयोध्या के लिए दोपहर 12 बजे के बाद से बस सेवा नहीं थी। यात्री पूछताछ करते रहे। उन्हें बताया गया कि दोपहर 12 बजे के बाद सुल्तानपुर और अयोध्या के लिए डिपो से सीधी बस सेवा नहीं है। दोनों जिलों के लिए भंगवाचुंगी से बसें मिलेंगी।
एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि प्रयागराज जाने वाली बसें फाफामऊ की जगह करीब 30 किमी लंबा सफर तय कर झूंसी होते हुए सिविल लाइंस पहुंचती हैं। रास्ते में जाम की वजह से समय पर बसें देरी से लौट रही हैं।
ट्रेनों में रही भीड़, यात्रियों को होना पड़ा परेशान
काम पर लौटने वाले लोगों की वजह से रेलवे स्टेशन भी खचाखच रहे। प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। प्रतापगढ़ से चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में लोग गेट पर लटके नजर आए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं, मगर स्थानीय लोग नियमित ट्रेनों से ही सफर कर रहे हैं। इसलिए भीड़ बढ़ी है।

रोडवेज बस अड्डे पर सीट पाने के लिए खिड़की से अंदर जाता यात्री। संवाद- फोटो : credit