Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jansatta Dal's first entry in Vishwanathganj

Pratapgarh News: जनसत्ता दल की विश्वनाथगंज में पहली बार इंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jansatta Dal's first entry in Vishwanathganj
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने पहली बार विश्वनाथगंज से उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने प्रतापगढ़ जिला पंचायत प्रशासक माधुरी पटेल के पति कुलदीप पटेल को उम्मीदवार बनाया है। इससे विश्वनाथगंज सीट पर सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन


एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सूबे के मंत्री आशीष पटेल ने हाल ही में शहर के जीआईसी मैदान में डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित सभा में सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा को विरासत वाली सीट बताया था। उनका दावा इसलिए भी है कि वर्ष 2014 के उपचुनाव में विश्वनाथगंज सीट से डॉ. आरके वर्मा ने अपना दल (एस) टिकट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी को दोबारा जीत हासिल हुई। वर्ष 2022 में डॉ. आरके वर्मा सपा में चले गए और रानीगंज विधानसभा से चुनाव जीते। विश्वनाथगंज से अपना दल (एस) के उम्मीदवार जीतलाल पटेल को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जनसत्ता दल के उम्मीदवार उतारने से अन्य पार्टियों के समीकरण बिगड़ने के आसार हैं। माना जा रहा है कि भाजपा और जनसत्ता दल में गठबंधन हुआ तो भी यहां से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का प्रत्याशी ही दावेदारी पेश करेगा। वहीं, उम्मीदवार बने कुलदीप पटेल परमेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और पार्टी में लखनऊ मंडल के प्रभारी भी हैं।
दूसरे दलों में मंथन शुरू
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की इंट्री से दूसरे दलों के पदाधिकारियों में मंथन तेज हो गया है। राजा भैया की पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप पटेल का मुकाबला सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों से होगा। हालांकि सपा और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर वार्ता चल रही है। अगर दोनों में गठबंधन होता है तो यहां किस पार्टी का प्रत्याशी उतरेगा यह भी देखना दिलचस्प होगा।
कुंडा से राजा भैया, बाबागंज से विनोद प्रत्याशी
पार्टी के अध्यक्ष और विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया इस बार भी कुंडा से ही चुनाव लड़ेंगे। वह सात बार विधायक रह चुके हैं। पांच बार सूबे के मंत्री बने। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और बाबागंज विधानसभा के विधायक विनोद सरोज भी परंपरागत सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विधायक विनोद सरोज के पिता रामनाथ सरोज बिहार विधानसभा से दो बार विधायक रहे। 2012 के परिसीमन में बिहार कुंडा विधानसभा में शामिल कर दिया गया। कालाकांकर को शामिल कर बाबागंज विधानसभा बनाई गई। विधायक विनोद सरोज एक बार बिहार और तीन बार बाबागंज विधानसभा से चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed