फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress came in support, EO encircled

समर्थन में आए कांग्रेसी, ईओ को घेरा

Mon, 01 Feb 2021 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress came in support, EO encircled
मांगों को लेकर नगरपालिका में ईओ का घेराव करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
शहर के पल्टनबाजार स्थित सब्जी मंडी में व्यापारियों की दुकानें तोड़ने के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर ईओ का घेराव किया। युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी ने चेताया है कि अगर दुकानों को तोड़ा गया तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को डा. नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में ईओ कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। नीरज ने कहा कि मंडी में व्यापारियों ने अपने पैसे से दुकानों का निर्माण कराया है। दुकानें तोड़कर उन्हें बेरोजगार करना पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि सिविल जज की अदालत में मुकदमा दायर किया गया है। कोर्ट का आदेश आने तक कोई भी निर्णय न लिया जाए। पूर्व अध्यक्ष ने ईओ को चेताया कि पहले अतिक्रमण हटवाया जाए, उसके बाद ही गरीब दुकानदारों पर कोई कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले पर निर्मित घरों को नहीं गिराया जा रहा है और गरीबों की दुकानें तोड़ी जा रही हैं। इस मौके पर मासूम हैदर, अब्दुल रहमान, अशोक सिंह, हुजैफ ,देवमणि पांडेय, सत्यनारायण मिश्रा, सीताराम, रईस, उबेद जाफरी, शकील, अब्दुल रशीद, सत्यनारायण शर्मा, मो. उमर, रमाशंकर मौर्य, रहमतुल्लाह, मो. यासीन, तुफैल, नूर मोहम्मद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed