फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Composite School and GIC won the title in Hockey Competition

Pratapgarh News: हॉकी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय और जीआईसी ने जीता खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Composite School and GIC won the title in Hockey Competition
बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता मंगलवार को स्टेडियम में आयोजित की गई। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में तीन विद्यालयों की टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता दोपहर 12.30 बजे समाप्त हो गई। महज डेढ़ घंटे में प्रतियोगिता का कोरम पूरा हो गया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ी घर लौट गए। बालिका वर्ग में तो खिलाड़ियों का अकाल रहा। अंडर-17 के लिए बालिकाओं की दो टीमें तक नहीं बन सकीं।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में कंपोजिट स्कूल शंकरदयाल रोड राजकीय इंटर कॉलेज को 10-3 से हराकर विजेता बना। अंडर-14 बालिका वर्ग में कंपोजिट स्कूल शंकर दयाल रोड ने 8-5 से अबुल कलाम इंटर कॉलेज शिकस्त दी। अंडर 17 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज ने अबुल कलाम इंटर कॉलेज को 11-6 से हराया।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में कोई टीम नहीं आने के कारण अबुल कलाम इंटर कॉलेज को विजेता घोषित किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राजा, मंजू सिंह, संतोष सिंह, खुर्शीद अहमद, विनोद कुमार,आबाद अहमद, संजय प्रजापति, विनोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed