{"_id":"698b6f43ca28378e3d0ef538","slug":"complaint-regarding-burial-of-dead-body-at-disputed-site-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-159248-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विवादित स्थल पर शव दफनाने के मामले में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विवादित स्थल पर शव दफनाने के मामले में शिकायत
विज्ञापन
फतनपुर के कनेवरा, नारायणपुरकला गांव में सड़क के किनारे विवादित स्थल पर मारपीट में घायल वृद्ध के शव को दफनाने के मामले में दूसरे पक्ष ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है।
गाजी का बाग से फूलपुर मार्ग पर नारायणपुर कला गांव के बीच जमीन को लेक कनेवरा निवासी श्याम सुंदर सोनी व नारायणपुर कला के निवासी रामसिंह पटेल के बीच विवाद चल रहा है। जिसपर निर्माण को लेकर 11 नवंबर 2025 को मारपीट हुई थी, जिसमें रामसिंह के पिता बाबूलाल पटेल (80 ) घायल हो गए थे।
शनिवार की रात अचानक तबीयत खराब होने से सीएचसी गौरा अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह पीड़ित पक्ष ने विवादित भूमि पर गड्ढा खोदकर शव को दफनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने शव दफनाने के लिए मना किया और राजस्व विभाग को सूचना दी। लेकिन, मौके पर राजस्व विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। भीड़ को देखते हुए पुलिस भी बैकफुट पर आ गई। ग्रामीणों ने शव को दफनाकर पक्का चबूतरा बना दिया गया।
श्याम सुंदर सोनी निवासी कनेवरा ने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर विवादित स्थल से शव हटाने की मांग की है।