{"_id":"65008c8b586e16fbc60a81f8","slug":"colleges-are-worried-about-filling-seats-in-the-last-round-of-admission-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-4217-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रवेश के आखिरी दौर में सीटें भरने के लिए कॉलेज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रवेश के आखिरी दौर में सीटें भरने के लिए कॉलेज परेशान
Tue, 12 Sep 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय ने दाखिला लेने के लिए तीन बार दिया मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय की ओर से दाखिले के लिए तीन बार मौका दिए जाने के बावजूद कॉलेजों में सीटें नहीं भर पाईं। प्रवेश के आखिरी दौर में कॉलेज संचालक इसके लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
प्रो. राजेंद्र सिंह(रज्जू भैया)विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू की थी। विद्यार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई थी। प्रवेश के पहले दौर में किसी भी कॉलेज में तीन फीसदी से ज्यादा सीटें नहीं भर पाईं। कॉलेजों की मांग पर विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की तिथि में विस्तार कर अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित कर दी। दूसरा मौका मिलने के बाद भी कॉलेज निर्धारित सीटों के सापेक्ष दाखिला नहीं ले पाए। इसके बाद विश्वविद्यालय ने अंतिम मौका देते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 सितंबर तय की है।
दाखिला लेने के लिए सिर्फ चार दिन ही शेष हैं। कॉलेजों में अभी 50 फीसदी सीटें खाली हैं। ऐसे में संचालक सीट भरने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैंं। सबसे ज्यादा समस्या स्ववित्तपोषित काॅलेजों के लिए है। कई काॅलेज ऐसे भी हैं, जहां पर स्नातक में 250 सीटें हैं, लेकिन 100 से ज्यादा दाखिला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
कॉलेज संचालक कर्मचारियों और शिक्षकों को प्रचार करने के लिए भेज रहे हैं। शिक्षकों और कर्मचारियों को 50-50 दाखिला कराने की जिम्मेदारी दी गई है। फीस कम होने की वजह से विद्यार्थी अनुदानित और राजकीय कॉलेजों में दाखिला ले रहे हैं। इससे स्ववित्तपोषित कॉलेजों को तेज झटका लगा है। सीटें भरने के लिए कॉलेज संचालक फीस में छूट दे रहे हैं। ज्यादातर विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेेडिकल, डिप्लोमा जैसे कोर्स मेंं दाखिला ले रहे हैं। कुलसचिव संजय कुमार ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तारीख 16 सितंबर है। इसके बाद पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
-- -
पूल काउंसलिंग के बाद खाली रह गई एलएलबी की सीट
राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में पहली बार व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा कराई गई। प्रवेश परीक्षा समाप्त होनेे के बाद काउंसलिंग कराई गई। दो बार काउंसलिंग होने के बाद भी एलएलबी की सीटें नहीं भर पाईं। इसके बाद विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को अंतिम मौका देते हुए पूल काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाई। हालात यह है कि जिले के सात विधि कॉलेजों में हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं, जबकि अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सीटें लगभग भर गई हैं।