{"_id":"64c7d15dfbc91dc6ea0e56eb","slug":"coaching-student-missing-missing-registered-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-189087-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कोचिंग गया छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कोचिंग गया छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज
Mon, 31 Jul 2023 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 31 Jul 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
कुंडा। लरू गांव निवासी कोचिंग गया छात्र 27 जुलाई से लापता है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। अगोरी बाजार मजरे लरू गांव निवासी भाई लाल यादव ने बताया कि उसका बेटा सुशील यादव एसपी काॅलेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। 27 जुलाई को सुबह छह बजे उसका बेटा सुशील टाॅपर इंस्टीट्यूट सब्जी मंडी में कोचिंग पढ़ने गया था। कोचिंग का समय समाप्त होने के बाद भी वह घर नहीं आया। पीड़ित पिता ने दो दिन तक खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नही चल पाया। रविवार को भाई लाल ने सुशील की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
......
विज्ञापन
......