{"_id":"644eb4087b9c9f7d490e57d5","slug":"cm-yogi-will-come-today-will-target-the-opponents-pratapgarh-news-c-3-1-118197-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आज आएंगे सीएम योगी , साधेंगे विरोधियों पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आज आएंगे सीएम योगी , साधेंगे विरोधियों पर निशाना
Mon, 01 May 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
आज आएंगे सीएम योगी , साधेंगे विरोधियों पर निशाना
नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
बारिश से तैयारियों पर पड़ा असर, रात में भी डटे रहे अधिकारी, कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जीआईसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन कई दिन तैयारियों में जुटा था, लेकिन बारिश ने खलल डाल दिया। देर रात तक अफसरों की निगरानी में कर्मचारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे रहे। जनसभा के लिए लगाए गए पंडाल में करीब पचास हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
दोपहर करीब 1.20 बजे पुलिस लाइंस मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीएम सीधे जीआईसी में सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है।
निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका परिषद और 18 टाउन एरिया में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए प्रत्याशी उतारा है। इन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा में उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही विरोधियों पर निशाना साधेंगे। मुख्यमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए प्रयागराज, कौशांबी और फतेहपुर के लगभग दो हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। रविवार की रात पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल जीआईसी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध को देखा। मातहतों को खामियों को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
000000000000000000000
दो हाईवे सहित प्रमुख सड़कों पर रहेगा रूट डायवर्जन
-जीआईसी में सीएम की जनसभा के लिए यातायात पुलिस ने की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा से तीन घंटे पहले यातायात पुलिस ने प्रयागराज- अयोध्या व लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग सहित अन्य जनपदों की प्रमुख सड़कों पर रूट डायवर्जन का ब्लू प्रिंट सार्वजनिक किया है।
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर सुल्तानपुर से प्रयागराज को जाने वाले सभी चौक से होकर गुजरेंगे। लखनऊ - वाराणसी राजमार्ग से सभी वाहन सीधे रानीगंज की ओर गुजरेंगे। शहर की प्रमुख सड़कों पर किसी भी भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रयागराज से अमेठी की ओर जाने वाले वाहन कटरा चौराहे से होकर विकास भवन के रास्ते दहिलामऊ टंडन पार्क से शुकूलपुर की ओर से निकलेंगे। राजापाल से सदरमोड़, मेडिकल कालेज रोड पर एंबुलेंस व प्रशासन के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।