{"_id":"59f6188b4f1c1b97678b7fad","slug":"children-presents-cultural-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित योग से होगा स्वस्थ्य एवं समृद्ध भारत का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित योग से होगा स्वस्थ्य एवं समृद्ध भारत का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में शहर के किशोरी सदन में रविवार को 25 दिवसीय योग शिविर का रंगारंग समापन हुआ। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। वहीं योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय युवा प्रभारी रामाशीष ने कहा कि युवा हमारे राष्ट्र की शक्ति हैं। युवा वर्ग इस येाग की संजीवनी को अपनाकर नियमित अभ्यास करेगा तो आने वाली पीढ़ी निश्चित ही स्वस्थ एवं समृद्ध होगी। कहा कि इससे शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह का विकास होता है। सभी को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ्य समाज निर्माण्ा की दिशा में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम की पत्नी परीरू गौतम, श्यामबाबू खंडेलवाल, डा. आरके सिंह, डा. ममता त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद मंडल के दुर्गेश ने की। इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रताप, दीपक, रवि प्रकाश, प्रतीक, पूनम, कृष्ण कुमार, शालिनी, आकांक्षा, राकेश जगवीर सहित पंाचों तहसील के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन