{"_id":"574745584f1c1b2f2d6924d0","slug":"child-drown","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 27 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
संग्रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार रात एक बालक तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विजईमऊ मुसवाताली निवासी अमन सरोज (5) पुत्र राम औतर बुधवार की शाम साथियों के साथ खेल रहा था। वह खेलते हुए घर के पास बने तालाब के पास पहुंच गया। अचानक वह तालाब में गिर गया। गहरे पानी में जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन शुरू कर दिए। तालाब में उसका शव उतराया देखकर उनके होश उड़ गए। घटना से घर में कोहराम मच गया। अमन के चाचा रोहित ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।