फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   indulmilnudabii

श्ाान से शहर में निकला जुलूसे मोहम्मदी

Tue, 13 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Tue, 13 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
indulmilnudabii
न्‍यूूज

विज्ञापन
शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में काबा, मदीना अक्स की शानदार झांकियां भी निकाली र्गइं, जो देर रात तक शहर में चक्रमण करती रहीं। इस दौरान पैगंबरे इस्लाम की शान में लोगों ने शानदार कलाम पेश किया। पुराना माल गोदाम रोड पर अंजुमन आशिकाने रसूल की ओर से बेहतर नातिया पेश करने वालों को सम्मानित किया गया।

सोमवार को बेल्हा में आमदे रसूले पाक सल्लल्लाहो वलैहि वसल्लम पर खुशियों का इजहार किया। दारुल उलूम गुलशने मदीना पल्टन बाजार में मीलादे पाक की महफिल सजाई गई। जिसमे दुरुदों सलाम का नजराना पेश करने के बाद लोगों ने शान शौकत के साथ जुलूसे मोहम्मदी मौलाना मेराज की कयादत में निकाला। शहर में निकले जुलूस में शामिल लोगों ने नबी की शान में कई कलाम पेश किए।  फूलों से सजे गुंबदे खजरा की झांकी लोगों के तवज्जों का मरकज बनी हुई थी। दारुल उलूम गुलशने मदीना की ओर से भी जुलूस निकाला गया। जुलूस में  मक्का की झांकी भी साथ चल रही थी। जुलूस शाम को चौक घंटाघर पहुंचा। विक्रम तिराहा, भैरोपुर से होते हुए सदर तहसील, बाबागंज, भंगवा चुंगी से होकर वापस गुलशने मदीना मदरसा पहुंचा।
विज्ञापन


इस दौरान अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटी। मौलाना मुख्तार अहमद, मौलाना अनीस, मौलाना एजाज, मौलाना अख्तर, मौलाना निसार, तौसीफ रजा, रज्जब अली, अल्ताफ, इरशाद सिद्दीकी, मास्टर रिजवान, अख्तर राईन, हैदर अली, अकबर अली, मकसूद अहमद, शकील अहमद, मोहम्मद तारिक, एजाज अहमद, मौलाना रेहान, महताब, तहसीन रजा, आजाद अली पप्पू समेत हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। इसी तरह सिटी प्रतापगढ़ में प्यारे नबी सल्लल्लाहो वलैहि वसल्लम की जिंदगी पर रोशनी डाली गई। जुलूस के दौरान जुटे आलिमों ने  नबी के पाक जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा कि सभी को अपने पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


s इससे उनका जीवन सफल होगा। जुलूस में अंजुमन आशिकाने रसूल, फैजाने मुस्तफा, अंजुमन हबीबी, गुलशने बगदाद समेत दीगर कमेटी के लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर रहमान सिद्दीकी, हाफिज इलियास, हाफिज सादिक आलम, हाफिज इरशाद, फुजैल, मोहम्मद हुसैन, सिरताज, मुख्तार अहमद, मुश्ताक, जकी खान, अकमल, नब्बन नेता, आसिफ, अमीरुल, रिजवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा का रहा इंतजाम, लगा रहा जाम

ईद मिलादुन्नबी की जशभन शानो शौकत के साथ मनाया गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ही सुरक्षा के लिए सभी चौकी प्रभारी दल बल के साथ चौराहों पर मुस्तैद रहे। पीएसी के जवान भी जुलूस के आगे पीछे लगे रहे। हालांकि जुलूस में शामिल युवक यातायात व्यवस्था संभालने के लिए खुद ही प्रयासरत दिखे। इस दौरान शहर में जाम की समस्या से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


सुवंसा और कोहला में भी निकला जुलूस
जशभने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुवंसा, सांड, बैरमपुर, नौडेरा, कनेवरा गांव में अकीदतमंदों ने शानो शौकत के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जमील अहमद मंसूरी, आजम खां, सिराजुद्दीन, सलीम, नफीस, सुबराती समेत अन्य लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर कोहला से पैगंबरे इस्लाम की पैदाइस पर जुलूस निकाला गया, जो विश्वनाथगंज स्टेशन तक पहुंचा। इसके बाद वापस लौट गया। लोगों ने नात ए पाक से पैगंबरे इस्लाम का परचम बुलंद किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसओ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed