{"_id":"65242501421c4dd0880da8c4","slug":"cc-roads-will-be-built-in-civic-bodies-interlocking-will-be-banned-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-5609-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: निकायों में बनेंगी सीसी रोड, इंटरलॉकिंग पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: निकायों में बनेंगी सीसी रोड, इंटरलॉकिंग पर लगी रोक
Mon, 09 Oct 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
नगर निकायों में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण पर अब सरकार ने रोक लगा दी है। सीसी रोड व पक्की सड़क का निर्माण निकायों को कराना होगा। जिससे मोहल्लों की गलियां व मुख्य मार्ग टिकाऊ बनने से नगर वासियों को राहत मिलेगी। इसके पहले जिला पंचायत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण पर रोक लग चुकी है।
जिले में एक नगर पालिका व 18 टाउन एरिया हैं। अभी तक नगर पालिका व नगर पंचायतों में जितने भी पक्के कार्य हुए, उनमें सर्वाधिक इंटरलॉकिंग कार्य कराए गए हैं। इंटरलॉकिंग कार्य में गुणवत्ता की कमी होने की वजह से इसकी शिकायत आम हो गई थी।
कई जनप्रतिनिधि व उनके के करीबियों ने अपने परिजनों के नाम से प्रेवर ब्रिक प्लांट भी लगा रखे हैं। गुणवत्ता विहीन प्रेवर ब्रिक वाले ईट के कारण इंटरलॉकिंग सड़क एक वर्ष के भीतर ही खराब हो जाती है। जिसके चलते इनका फिर से मरम्मत या निर्माण कराया जाता है। इससे शासन से मिलने वाला अधिकतर बजट इंटरलॉकिंग पर खर्च हो जाता है। नगर निकायों में इंटरलॉकिंग कार्य कराने के लिए जनप्रतिनिधि काफी मशक्कत भी करते हैं।
विज्ञापन
शिकायतें बढ़ने के बाद नगर निकायों में इस खेल पर तो शिकंजा कस दिया गया। शासन से जारी आदेश में डीपीआर के महत्वपूर्ण बिंदु भी जारी किए गए हैं। इसमें साफ कहा गया है कि डीपीआर में केवल सीसी रोड और डामरीकरण रोड बनाई जाए। आवश्यकता के अनुसार डामरीकरण रोड के किनारे ही इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाए। मोहल्लों में सीसी रोड निर्माण से नालियों के टूटने वाली झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा।
अब नगर पालिका व नगर पंचायतों में बैठक के दौरान शासन के आदेश पर चर्चा होगी। फिलहाल इंटरलॉकिंग निर्माण पर लगी रोक के बाद सीसी व पक्की सड़क कराने के लिए नगरीय निकाय में तैयारी शुरू हो गई है।
-- -- -- -- -- -
पाइप लाइन लीकेज ठीक करने में खराब हो जाती हैं सड़कें
नगर निकायों में नागरिकों के लिए पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जाती है। लीकेज होने पर इंटरलॉकिंग उखाड़कर टूटी पाइप की मरम्मत हो जाती है और फिर से ईंट बिछाकर रास्ता बना दिया जाता है। सीसी व पक्की सड़क खोदाई के बाद खराब हो जाती है। जिसकी मरम्मत भी जल्दी नहीं हो पाती।
-- -- -- -- --
शासन के आदेश का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। इंटरलॉकिंग के स्थान पर मोहल्लों में सीसी रोड और डामर वाली सड़क का निर्माण ही कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी भी चल रही है।
- राम अचल कुरील, ईओ नगर पालिका