{"_id":"653174006c89710328015ef2","slug":"case-against-unknown-in-linemans-death-funeral-on-third-day-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-6204-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लाइनमैन की मौत में अज्ञात पर मुकदमा, तीसरे दिन अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लाइनमैन की मौत में अज्ञात पर मुकदमा, तीसरे दिन अंत्येष्टि
Thu, 19 Oct 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
- विभागीय अफसरों ने आर्थिक सहायता, नौकरी का दिया भरोसा
सांगीपुर। केबल के करंट की चपेट में आने से हुई संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में अज्ञात विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरे दिन परिजनों ने लाइनमैन के शव का अंतिम संस्कार किया। विभागीय अफसरों ने शासकीय आर्थिक मुआवजा सहित एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया है।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के सराय लालशाह निवासी संविदा लाइनमैन रामपूजन वर्मा उर्फ बजरंगी की मंगलवार की शाम सबसर्मिबल का कनेक्शन जोड़ते समय अचानक आपूर्ति शुरू होने से मौत हो गई थी। दूसरे दिन बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन थाने पहुंच गए। थाने के सामने हंगामा करते हुए परिजनों ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई थी।
पुलिस ने अज्ञात विद्युतकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। देर रात पिता राजाराम की तहरीर पर अज्ञात विद्युतकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीसरे दिन परिजनों ने तीसरे दिन मृत लाइनमैन के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उधर, विभागीय अफसर मृत लाइनमैन के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से अधिक से अधिक सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। अफसरों ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है।