{"_id":"5fcfb7eb8ebc3e01e2533b4d","slug":"careless-teacher-may-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह शिक्षक पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह शिक्षक पर गिर सकती है गाज
Tue, 08 Dec 2020 10:59 PM IST
विनोद सिंह
Pratapgarh
Pratapgarh
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : demo
प्रतापगढ़। शिवगढ़ विकास खंड के प्राइमरी स्कूल भोजेमऊ में स्कूल खोलकर बच्चों की पढ़ाई करने वाले लापरवाह शिक्षक पर अफसरों की गाज गिर सकती है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेेते हुए बीएसए से पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
शिवगढ़ विकास खंड के प्राइमरी स्कूल भोजेमऊ में सोमवार एक ही कमरे में बिठाकर बच्चों को पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था। जिसमें बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। कोरोना संक्रमण से बेखबर शिक्षक पहले तो गांव वालों की रजाबंदी से स्कूल खोलने की बात कहता रहा, मगर जब अफसरों की फटकार मिली तो उसके सुर बदल गए। मंगलवार को डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए से पूरे मामले की जांचकर कार्रवाई करने को कहा है। हालांकि बीएसए सोमवार को ही शिक्षक के बचाव की मुद्रा में आ गए थे। अखबार नबीसों ने जब उनसे स्कूल खुलने के बावत जानकारी मांगी, तो वह कहने लगे कि प्राइमरी में कोई शिक्षक पढ़ाना नहीं चाहता है, सूबे में स्कूल जब बंद हैं, तो वह कैसे स्कूल खोल सकता है।
विज्ञापन
वह ड्रेस बांटने के लिए बच्चों के बुलाने की दलील देते रहे। हालांकि तस्वीर से स्पष्ट था कि कोरोना संक्रमण से बेखबर शिक्षक एक ही कक्ष में बच्चों को बिठाकर पढ़ाई कर रहा था। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हेडमास्टर और बीईओ को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन