फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cabinet minister's son and nephew including five block pramukh elected unopposed

कैबिनेट मंत्री के बेटे और भतीजे सहित पांच ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

Thu, 08 Jul 2021 07:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister's son and nephew including five block pramukh elected unopposed
जिले में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के बेटे और भतीजे समेत पांच ब्लॉक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। भाजपा के तीन, कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के एक-एक ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मंगरौरा से कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह नंदन और पट्टी से भतीजे राकेश कुमार सिंह के विरोध में किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके अलावा बेलखरनाथ, बिहार और रामपुर संग्रामगढ़ में भी सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ही नामांकन करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मंगरौरा विकास खंड से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख के रूप में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के बेटे राजीव नंदन सिंह ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है। पट्टी विकास खंड में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के भतीजे और पूर्व प्रमुख रहे राकेश सिंह को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत का अध्यक्ष चुना गया है। राकेश सिंह का यह तीसरा कार्यकाल होगा। बेलखरनाथधाम में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के करीबी सुशील सिंह को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना गया है।
विज्ञापन

तीनों ब्लॉकों में निर्विरोध विजयी ब्लॉक प्रमुखों को भाजपा ने टिकट दिया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के गृह ब्लॉक रामपुर संग्रामगढ़ में इस बार फिर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हुआ है। विधायक और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सरोज ने एकमात्र प्रमुख प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया, जिस पर चुनाव अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख घोषित किया है। बिहार ब्लॉक में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी सुशीला देवी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed