फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   strike in banks

बैंकों में हड़ताल, 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 23 Aug 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
strike  in banks
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
निजीकरण और बैंकों के विलय पर रोक  लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने मंगलवार को बैंकों में ताला लगाकर एक दिवसीय हड़ताल की। बैंकों में तालाबंदी होने से लेन-देन पूरी तरह ठप रहा। इससे जिले में लगभग पचास करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सुबह दस बजे शाखा में तालाबंदी करके बैंककर्मियों ने निजीकरण और बैंकों के विलय का विरोध किया। शहर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने कर्मचारियों की हुई सभा में यूपीवीईयू के जिलामंत्री नारेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि हमारी मांगे सिर्फ  बैंक कर्मचारियों के लिए नहीं है, बल्कि समूचे देश के नागरिकों के लिए है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण होने से वह ग्राहकों का शोषण करेंगे। उन्होंने बैंकों के विलय पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही कहा कि जान-बूझकर बैंक ऋण न चुकाना फौजदारी अपराध की श्रेणी में डाला जाए। सभा को संबोधित करने वालों में हेमंत नंदन ओझा, रामबरन सिंह,आरपी सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, सतीश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, सचिन मिश्रा, राम अवध वर्मा, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बीओबी के सामने हुए धरना प्रदर्शन में सचिव एसबी सिंह ने साथियों के  साथ आवाज बुलंद की। इस मौके पर रोहित मिश्र, गोविंद खंडेलवाल, नीरज रावत आदि मौजूद रहे। एसबीआई में हुए प्रदर्शन में आशीष कुमार श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, धीरेंद्र प्रताप यादव, दीपक पुष्पाकर, अंशुमान मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार, आनन्द राव आदि मौजूद रहे।  भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, पीएनबी, ओबीसी, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक, बीओबी, यूनाइटेड बैंक, यूनियन बैंक में पूरी तरह लेन-देन ठप रहा। इससे लगभग 50 करोड़ के कारोबार ठप हो गया। दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को निराश होना पड़ा। बडौदा उप्र ग्रामीण बैंक और जिला सहकारी बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed