{"_id":"19ccb026d31b56cd4729e4906e517c96","slug":"brave-young-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दिखाया साहस, चोर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दिखाया साहस, चोर को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू इलाके में रविवार रात एक घर में चोर घुस गए। इसी बीच खटपट की आवाज पर छत पर सो रही महिला की नींद खुल गई। महिला ने साहस का परिचय देते हुए उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वह शोर मचाने लगी। खुद को फंसते देखकर चोर उसे धक्का देकर भाग निकला। गिरने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
अंतू थाना क्षेत्र के समुद्रा निवासी अवध विहारी की पत्नी सरोजा (35) रविवार रात छत पर सो रही थी। देर रात छत से घर में चोर घुस गए। सामान समेटने के बाद चोर भागने लगे। इसी बीच खटपट की आवाज पर सरोजा की नींद खुल गई। इसने एक चोर को पकड़ लिया और उससे भिड़ गई। उसे पीटने के साथ ही शोर मचाने लगी। इसी बीच मौका पाकर चोर ने सरोजा को धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिर गई। चोर भाग निकला। शोर पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।