फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   booking clerk charges extra amount, passengers got angry

मेल को सुपरफास्ट बताकर वसूला ज्यादा दाम, हंगामा

Sun, 09 Oct 2016 11:33 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sun, 09 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
booking clerk charges extra amount, passengers got angry
ट्रेन - फोटो : demo pic
अनारक्षित बुकिंग काउंटर पर टिकट लेने पहुंचे पंजाब मेल के यात्रियों को सुपरफास्ट का टिकट बताकर ठगी की गई। इससे नाराज यात्रियों ने काउंटर पर हंगामा किया। एसएम और एसएस से शिकायत की। उन लोगों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर कर ट्रेन से रवाना किया।
विज्ञापन


हावड़ा से अमृतसर जाने वाली 3005 पंजाब मेल का टिकट लेने गए तो उनको कर्मचारी ने मेल का टिकट दिया और उनसे सुपरफास्ट के नाम पर 40 रुपये अतिरिक्त वसूल लिए। पूछने पर कर्मचारी ने बताया कि सुपरफास्ट ट्रेन है। इस पर टिकट लेने वाले फौजी विनोद कुमार ने तर्क दिया कि पंजाब मेल सुपरफास्ट नहीं है। साथ ही सुपरफास्ट का चार्ज देने पर टिकट पर इसका जिक्र होना चाहिए। इस पर बुकिंग बाबू उनसे विवाद करने लगा।सूचना पर एसओ जीआरपी वीके सिंह पहुंच गए। इसके बाद यात्री एसएस से शिकायत करने पहुुंच गए। एसएस ने बताया कि वे इस मामले की जांच करवा रहे हैं। पंजाब मेल सुपरफास्ट नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बुकिंग काउंटर पर इन दिनों त्योहार पर उमड़ी भीड़ को ठगने का काम किया जा रहा है। रात वाली ट्रेन में अक्सर ऐसा हो रहा है। ठगा हुआ यात्री भीड़ से निकल आता है तो दोबारा पैसे के लिए भीड़ में घुसने की हिम्मत नहीं कर पाता। ट्रेन छूटने के भय से वह अधिक लिया गया पैसा काउंटर पर छोड़ देने में भलाई समझता है। बुकिंग कर्मचारी यात्रियों की इसी मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता में मारपीट, पहुंची पुलिसः वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस में रविवार को मारपीट की घटना से अफरा-तफरा मच गई। सिपाही पहुंचे तो पता चला कि कोच में कुछ फौजी सिविल ड्रेस में थे। वे किसी बात पर विवाद कर रहे थे। एसओ ने बताया कि सिपाहियों को भेजा गया था मगर कोई मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed