फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP leader and his henchmen beat up a supporter of an independent candidate in a marriage hall

प्रतापगढ़ : निर्दल प्रत्याशी के समर्थक को मैरिज हाल में भाजपा नेता व उसके गुर्गों ने पीटा, पुलिस कर रही छानबीन

Sat, 06 May 2023 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 May 2023 05:42 PM IST
सार

कोहड़ौर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थक राजकुमार जायसवाल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
 

विज्ञापन
BJP leader and his henchmen beat up a supporter of an independent candidate in a marriage hall
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोहड़ौर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थक राजकुमार जायसवाल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


नगर पंचायत कोहंडौर में अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार मोदनवाल व किशन सोनी प्रबल दावेदार थे। दोनों काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। शासन से जारी आरक्षण में कोहड़ौर नगर पंचायत सुरक्षित घोषित होने के बाद दोनों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार के करीबी अमृतलाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवा बना दिया। इसके बाद भाजपा से बागी होकर अनुसूचित जाति के दो लोग संजय सरोज व किशन सोनी समर्थित शीतला कोरी ने निर्दलीय अध्यक्ष पद पर नामांकन कर दिया।
विज्ञापन


मतदान की प्रकिया शांति पूर्ण समाप्त होने के बाद से ही हार जीत के कयास लगाए जा रहे थे। इसी के चलते शुक्रवार रात को बाजार निवासी राजकुमार जायसवाल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। राजकुमार ने घटना की नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed