{"_id":"698f603a2ec83be9bc0a507e","slug":"bike-borne-miscreants-shot-a-teenager-and-snatched-his-mobile-phone-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-159604-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक सवार बदमाशों ने किशोर को गोली मारकर छीना मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक सवार बदमाशों ने किशोर को गोली मारकर छीना मोबाइल फोन
विज्ञापन
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर दोस्तों के साथ निकले किशोर से मोबाइल फोन छीनने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल किशोर को सीएचसी कुंडा से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर कोटवा निवासी बिटुला के पति की पांच वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसका बड़ा बेटा कुनाल (17) परिवार के भरण पोषण के लिए लुधियाना में रहता था। करीब चार दिन पहले वह लुधियाना से घर आया था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अपने पड़ोसी आदर्श व अन्य के साथ प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग के समीप सड़क किनारे शौच के लिए गया था।
शौच के बाद हाईवे पर आए किशोर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। किशोर के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग के दौरान गोली किशोर के बाएं हाथ से छूकर निकल गई। लगातार फायरिंग से किशोर का पेट भी जख्मी हो गया।
घायल कुनाल के जमीन पर गिरते ही दोस्त आदर्श ने अपनी मोबाइल बदमाशों को देकर जान बचा ली। शोर शराबा होने पर हमलावर बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को सीएचसी कुंडा ले गई। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज एसआरएन रेफर कर दिया। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि किशोर को उपचार के लिए प्रयागराज भेजा गया। फरार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।