{"_id":"5e08ebd08ebc3e8818228c52","slug":"big-jump-in-children-s-dispute-air-firing-with-fight-pratapgarh-news-ald264282128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में बड़े भी कूदे, मारपीट के साथ हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में बड़े भी कूदे, मारपीट के साथ हवाई फायरिंग
विज्ञापन
marpeet
खेलने के दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला समझा-बुझाकर शंात करा दिया गया। बाद में एक युवक ने इसकी जानकारी होेने पर मौके पर पहुंचकर हवाई फायरिंग की। इसके साथ ही चौराहे पर एक बच्चे के पिता को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शंात हुआ। देर शाम पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी।
हथिगवां थाना क्षेत्र के सराय सैयदखां फकीराबाद गांव निवासी अफजल (34) पुत्र अख्तर के घर के बच्चे रविवार को पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों के बीच में विवाद हो गया। जानकारी होने पर अफजल घर पहुंचा और दोनों बच्चों को डांटकर शांत करा दिया। इसके बाद पड़ोस के बच्चे गांव के एक दबंग व्यक्ति के पास पहुंचे और उससे शिकायत की। बच्चों की बात सुनकर दबंग बच्चों के साथ अफजल के घर पहुंचा और उसके बारे में पूछताछ करने लगा।
अफजल के नहीं मिलने पर दबंग ने घर के सामने हवाई फायरिंग की। इसके बाद वह चौराहे की तरफ गया तो उसे अफजल मिल गया। बच्चों के विवाद की ही बात करते हुए दबंग युवक ने अफजल की जमकर पिटाई कर दी। कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए दौड़े तो दबंग ने उन लोगों पर भी तमंचा तान दिया। इस पर लोग वहां से निकल गए।
विज्ञापन
आरोप है कि चौराहे पर भी दबंग ने फायरिंग की। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया। देर शाम पुलिस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही थी। इस बारे में हथिगवां एसओ ने बताया कि ग्रामीणों ने फायरिंग की बात कही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।