फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bela's police are afraid of goons

गुंडों से डरती है बेल्हा की पुलिस

Wed, 26 Sep 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 26 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bela's police are afraid of goons
प्रतापगढ़
 उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने मंगलवार को जिले की पुलिस व्यवस्था को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गुंडों से जिले की पुलिस डरती है। यही वजह है कि व्यापारियों के साथ होने वाली लूट, छिनैती और हत्या की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पा रही है। उन्होंने  कोहंड़ौर बाजार के व्यापारी भाइयों की हत्या के खुलासे के पीछे व्यापार मंडल का डीजीपी पर लगातार दबाव काम करने की बात कही। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिया है कि उनके हित के लिए वह सदैव संघर्ष कर रहे हैं।  
विज्ञापन


शहर के प्लाजा पैलेस में व्यापारी सम्मेलन और नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाने आए प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने व्यापारियों को साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स दिए। कहा कि मोबाइल पर फोन करने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई भी गोपनीय जानकारी न दें। आधार नंबर, ओटीपी के साथ ही चेक अपने परिचित लोगों को ही दें। उन्होंने जीएसटी की जटिलताओं को दूर करने के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। वह माइक लेकर मंच से नीचे आए और व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। व्यापारियों ने लूट, चोरी, छिनैती की घटनाओं का खुलासा नहीं होने की जानकारी दी तो उन्होंने स्वयं सावधानी बरतने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी, रानीगंज, करैला, अंतू, पृथ्वीगंज सहित एक दर्जन स्थानीय कार्यकारिणी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी, नगर अध्यक्ष अशोक सिंह, अमर केसरवानी, मंजीत सिंह छाबड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर लखनलाल, महेंद्र सिंह, अभय खंडेलवाल, आशीष उमरवैश्य, मंजीत सिंह गोविंद, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


पुलिस ने रोका जुलूस, व्यापारियों ने लगाया जाम  
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल के आगमन पर जिले के व्यापारियों ने शहर की सीमा पर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष को खुली जीप में जुलूस के साथ लेकर आ रहे व्यापारियों को शहर कोतवाल ने भारी फोर्स के साथ रोडवेज बस अड्डे के पास रोक दिया। व्यापारियों से बगैर अनुमति जुलूस निकालने की बात कहते हुए उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। यह सुनते ही आक्रोशित व्यापारियों ने सड़क पर जाम लगा दिय। व्यापारियों का आक्रोश देखकर पुलिस बैकफुट पर चली गई। करीब बीस मिनट बाद उन्हें जुलूस लेकर जाने की अनुमति दी गई। जुलूस अंबेडकर चौराहा, राजापाल टंकी चौराहा, श्रीराम चौराहा, चौक, तहसील गेट के रास्ते कार्यक्रम स्थल पहुंचा। इस दौरान व्यापारी प्रदेश अध्यक्ष और व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


माला देखकर भड़के अध्यक्ष, थामा माइक  
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उस समय भड़क गए, जब कार्यकारिणी के सदस्यों के माला पहनाने का क्रम प्रारंभ हुआ। उन्होंने संचालक से माइक लिया और शपथ ग्रहण के लिए पदाधिकारियों को बुलाने लगे। जिला कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ नगर इकाई और स्थानीय बाजार के  पदाधिकारियों को बुलाकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed