{"_id":"6837510e801ae0c7320bd282","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-in-two-shifts-ten-centers-will-be-set-up-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-140635-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, बने दस केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, बने दस केंद्र
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन एक जून को दस केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। केंद्रों पर कक्षों और फर्नीचर को सैनिटाइज करने, इन्फ्रारेड थर्मामीटर से तापमान जांचने की व्यवस्था होगी। वहीं, कोविड को देखते हुए अभ्यर्थियों को मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया है।
परीक्षा दस केंद्रों पर दो सत्रों में सुबह 9 से 12 और दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा में 5057 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए दो केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि, प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। केंद्र प्रतिनिधि और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के साथ-साथ आरक्षित प्रतिनिधियों की तैनाती भी की गई है। वह एक जून को कोषागार कार्यालय में सुबह पांच बजे उपस्थित होंगे।
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। परीक्षा से पहले केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा। केंद्र प्रतिनिधि परीक्षा सामग्री कोषागार से सुबह पांच और नौ बजे प्राप्त करेंगे। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा-163 बीएनएसएस लागू रहेगी।
विज्ञापन
बंद रहेगी फोटो स्टेट की दुकानें
परीक्षा केंद्र से 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। कोई भी व्यक्ति शस्त्र, मोबाइल फोन, पेजर व अन्य इलेक्ट्राॅनिक उपकरण लेकर केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र, पीसीओ, फैक्स और इंटरनेट का उपयोग भी प्रतिबंधित रहेगा। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल मुक्त और सकुशल परीक्षा कराने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आदेश दिया है। लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
इन कॉलेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
नोडल अधिकारी प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीबीपीजी कॉलेज, पीबी इंटर कॉलेज, एमडीपीजी कॉलेज, जीआईसी, केपी इंटर कॉलेज, कालूराम इंटर कॉलेज, रामराज इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज पट्टी, स्वामी करपात्री इंटर कॉलेज, जीजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी।