{"_id":"650c6c0d53741fcc79040d94","slug":"bank-branch-manager-accused-of-indecent-behavior-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1004-4673-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बैंक के शाखा प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बैंक के शाखा प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार का आरोप
Thu, 21 Sep 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षिका ने स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर कटरा गुलाब सिंह शाखा प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। जेठवारा के पूरे सुखदेव गांव की रन्नो श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री योजना के अनुसार बेटे को ट्रैक्टर खरीदने के लिए बैंक में लोन का आवेदन किया। इसी पर नाराज बैंक के शाखा प्रबंधक ने बहस करते हुए ऋण देने से इनकार कर दिया। मुख्य शाखा प्रबंधक ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद
विज्ञापन