{"_id":"687be320cefdacf48206301f","slug":"bad-roads-will-be-repaired-70-crores-will-be-spent-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-143917-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बदहाल सड़कें होंगी दुरुस्त, खर्च होंगे 70 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बदहाल सड़कें होंगी दुरुस्त, खर्च होंगे 70 करोड़
विज्ञापन
लालगंज कालाकांकर मार्ग बदहाल। संवाद
आवागमन को बेहतर करने और बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए जिले में 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए हर विधानसभा में 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्य योजना तैयार कर ली है।
फोरलेन सड़क निर्माण के साथ चौड़ीकरण और मार्ग को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। सात विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों के मरम्मतीकरण पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य योजना में उन सड़कों को भी शामिल किया जा रहा है, जो लंबे अर्से से खराब पड़ी हैं।
विभाग सूत्रों के मुताबिक इस योजना में उन्हीं गांवों को शामिल किया गया है, जिन गांवों की आबादी 2011 की जनगणना में 1500 से अधिक है। मुख्य मार्ग से एक किमी की दूरी वाली सड़कों को प्राथमिक के आधार पर मरम्मत करने का कार्य पीडब्ल्यूडी करेगा। सड़क के सुदृढ़ीकरण हो जाने से ग्रामीणों का आवागमन बेहतर हो सकेगा। अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सड़कों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी एक्सईएन को दी गई है।
विज्ञापन
बारिश के बाद शुरू होगा कार्य
सड़कों की मरम्मत का कार्य बारिश के बाद शुरू किया जाएगा। बारिश के दौरान काम में रुकावट आने के कारण निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है। अगस्त के बाद से निर्माण कार्य में तेजी आने के आसार हैं।