{"_id":"5c65ba19bdec225eb27aacac","slug":"ba-bsc-change-paper-students-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए, बीएससी के बदल गए प्रश्नपत्र, परीक्षार्थी परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए, बीएससी के बदल गए प्रश्नपत्र, परीक्षार्थी परेशान
Fri, 15 Feb 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की लापरवाही से परीक्षार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। परीक्षा विभाग ने बीए और बीएससी के प्रश्नपत्रों का नाम बदलकर टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिससे हजारो परीक्षार्थी असमंजस की स्थिति में है।
राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज की परीक्षाएं शुरू होने में एक माह से भी कम का समय शेष है। वहीं परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी करने के बजाए टाइम टेबल को लेकर परेशान हो गए हैं। टाइम टेबल में गड़बड़ी होने से परीक्षार्थी सही जानकारी प्राप्त करने के लिए कालेज के शिक्षकों के साथ विश्वविद्यालय में फोन लगाकर जानकारी ले रहे हैं, लेकिन सही जानकारी उन्हें नहीं मिल पा रही है।
परीक्षा टाइम टेबल में गड़बड़ी का मामला यह नया नहीं है। हर बार कुछ न कुछ गड़बडिय़ां परीक्षार्थियों के लिए चिंता कारण बन जाती है। परीक्षा 6 मार्च से शुरू होने जा रही है, लेकिन एक बार फिर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने गलत टाइम टेबल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी टाइम टेबल देख शिक्षक और छात्र-छात्राएं परेशान हो गए हैं। बीएससी तृतीय वर्ष के वैकल्पिक प्रश्नपत्र जियोमेट्री एंड टेंसर का नाम बदलकर डिफ्र्रेशियल जियामेट्री एंड एनालिसिस अंकित किया गया है।
विज्ञापन
बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष शिक्षाशास्त्र के पाठयक्रम में दो प्रश्नपत्रों की जानकारी दी गई है लेकिन टाइम टेबल में तीन प्रश्नपत्र अंकित है। छात्रों का कहना है कि शिक्षाशास्त्र में दो प्रश्नपत्रों के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा होती है लेकिन विश्वविद्यालय के टाइम टेबल पाठ्यक्रम अनुरूप न होने से भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वहीं कालेज शिक्षक के साथ विश्वविद्यालय से भी टाइम टेबल के बारे में सही से जानकारी नहीं मिल पा रही है।