फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   asha bahus to check Blood presurre, sugar level too

अब बीपी, शुगर भ्ाी जांचेंगी आशा बहुएं

Tue, 13 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 13 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
asha bahus to check Blood presurre, sugar level too
online doctor
बुजुर्गों को अब अपना ब्लड प्रेशर, शुगर जांच कराने के लिए सरकारी या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं की जांच करने के लिए एएनएम व आशा बहुओं को स्वास्थ्य विभाग यह जिम्मेदारी देने जा रहा है। प्रशिक्षण करवाकर उन्हें जांच मशीन दी जाएगी।
विज्ञापन


गरीब व असहाय बुजुर्गों को अस्पताल में जांच कराने के दौरान तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। समय से जांच और इलाज न हो पाने के कारण गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों की हालत बिगड़ जाती है। इन सब दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आशा बहुओं और एनएम को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।
विज्ञापन


अभी तक गर्भवती महिलाओं की देखरेख करने, नसबंदी पर जोर देने के साथ किशोरी सुरक्षा योजना को संचालित करने की जिम्मेदारी आशाओं के पास थी। इस जिम्मेदारी को ही आशाएं ठीक ढंग से नहीं निभा पा रही थीं। यही हाल एएनएम का है। ज्यादातर एएनएम सेंटरों से गायब रहती हैं। ऐसे में विभाग का निर्णय कितना कारगर होगा, इसे लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed