{"_id":"b68053e1b105104fb2a854ac2eb0a243","slug":"amar-ujala-foundation-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में टूट गया रक्तदान का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में टूट गया रक्तदान का रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर ने गर्मी में अब तक हुए रक्तदान का रिकार्ड तोड़ दिया। रक्तदाताआें की भीड़ और उनका उत्साह देखकर स्वास्थ्य विभाग के अफसर भौचक रहे। ब्लड बैंक के जिम्मेदारों ने खुद यह बात स्वीकार की कि इसके पहले जून माह की गर्मी में कभी इतना रक्तदान नहीं हुआ। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान के लिए उमड़े लोगों में खासा उत्साह रहा। महादान में हिस्सा लेने पहुंचे लोग रक्तदान के लिए उतावले दिखे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों वह कोई यज्ञ करने आए हों।
250 में जांच के बाद 62 लोगों को रक्तदान के लिए उपयुक्त पाया गया। हालांकि 26 यूनिट रक्तदान के बाद ब्लड बैंक की जगह भर गई। इसलिए बाकी लोगों का रक्त खराब होने के डर से नहीं लिया गया। हालांकि उन्हें रक्तदाताओं की चिन्हित सूची में रखा गया है। भीड़ और देख वहां रहे डॉक्टर व ब्लड बैंक कर्मी भौचक रहे। ब्लड बैंक के वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ रमेश यादव ने बताया कि जून माह की गर्मी में अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर ने रक्तदान का रिकार्ड तोड़ दिया। इसके पहले जून वर्ष 2013 में 12 यूनिट रक्तदान हुआ था। बताया कि गर्मी में लोग रक्तदान से थोड़ा हिचकते हैं। मगर अमर उजाला फाउंडेशन की पहल से प्रेरित हुए रक्तदाताओं ने गर्मी में रक्तदान से हिचकने वाली भ्रम जैसी स्थिति को तोड़ दिया।