{"_id":"654411bf2d91cc54950bf3d8","slug":"after-the-arrest-of-two-murderers-agreed-to-cremate-the-dead-body-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-6906-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद शव के अंतिम संस्कार को हुए राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद शव के अंतिम संस्कार को हुए राजी
Fri, 03 Nov 2023 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 03 Nov 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के बारों भटपुरवा में मारपीट में घायल वृद्धा की मौत से आक्रोशित परिजन मांग पूरी होने की जिद पर अड़े रहे। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की बात सामने आने पर अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हुए।
बारों भटपुरवा के रहने वाले शिवकरन एवं अत्तानगर निवासी शिवबाबू के बीच गत दिनों मारपीट हो गई थी। जिसमे घायल बुजुर्ग महिला रामपति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार की देर शाम शव घर पहुंचा था।
बृहस्पतिवार की सुबह परिजन अंतिम संस्कार से इन्कार करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने, गिरफ्तारी व विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने की जिद पर अड़े रहे। हस्पतिवार को श्रीदेवी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी शिवबाबू सरोज व सुग्गी सरोज को गिरफ्तार करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विवादित जमीन पर खंभा लगाकर बिजली पहुंचाने का भरोसा राजस्व विभाग के अफसरों ने दिया। तब परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।