फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Advocate shot Gun in Pratapgarh, condition fragile

प्रतापगढ़ में भूमि विवाद में अधिवक्ता को चचेरे भाई ने मारी गोली, हालत नाजुक

Tue, 10 Nov 2020 09:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 10 Nov 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Advocate shot Gun in Pratapgarh, condition fragile
pratapgarh news - फोटो : pratapgarh
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिलडीह गांव में मंगलवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर चचेरे भाई ने अधिवक्ता उमेश कुमार मिश्र (45) को गोली मार दी। पीठ में गोली लगने के कारण वह गिर गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजनों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिलडीह गांव निवासी उमेश कुमार मिश्र (45) पुत्र छोटेलाल अधिवक्ता हैं। वह कुंडा तहसील में वकालत करते हैं। मंगलवार की सुबह वह घर के सामने सफाई कर रहे थे। इस दौरान उनके चाचा प्यारेलाल का बेटा अजय कुमार उनके पास पहुंचा और तमंचा निकालकर उन पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


पीठ में गोली लगने ही वह जमीन पर गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर पास में ही काम कर रहे अधिवक्ता के भाई विजय कुमार दौड़े। इस दौरान हमलावर फरार हो गया। सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ता को कुंडा सीएचसी में लाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी पर हमले से भड़के वकील, तहसील में तालाबंदी

मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिलडीह गांव में साथी को गोली मारे जाने की खबर मिलने के बाद कुंडा तहसील के अधिवक्ता भड़क गए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने तहसील में जमकर हंगामा किया। इस दौरान सभी कार्यालयों में तालाबंदी करा दी। वकीलों का आक्रोश देखते हुए एसडीएम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।  


मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुसाहिलडीह गांव निवासी अधिवक्ता उमेश कुमार मिश्र पुत्र छोटेलाल को गोली मारने की सूचना तहसील पहुंची तो साथी अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। तहसील में अधिवक्ताओं ने कामकाज बंद कर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। इसके साथ ही एसडीएम का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि पुलिस आरोपी को जब तक गिरफ्तार नहीं करती है तब तक तहसील में तालाबंदी रहेगी। इस पर एसडीएम जलराजन चौधरी ने 24 घंटे में हमलावर की गिरफ्तारी कराए जाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed