फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   administrative news

13 अफसरों का वेतन काटा

Mon, 18 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 18 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
शाम होते ही मुख्यालय छोड़ पड़ोसी जनपद भागने वाले अधिकारियों की पोल सोमवार को खुल गई। डीएम अमृत त्रिपाठी व सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने सुबह दस बजे विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 13 अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



निरीक्षण में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त श्रमरोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्त्य, दुग्ध शाला विकास अधिकारी, एआर कोआपरेटिव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अभियंता लघु सिंचाई, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी और जिला युवा कल्याण अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। गैरहाजिर इन अधिकारियों का डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। डीएम ने कहा है कि सुबह 9.30 बजे तक तीन बार जो अधिकारी अनुपस्थित मिला उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित मिले जिला पंचायत राज अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी की तारीफ की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पत्रवाहक ओम प्रकाश पांडेय जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिलायुवा कल्याण विभाग के रामनाथ यादव, अपरसंख्या अधिकारी मनोज कुमार, गणेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार, जीप चालक हरिशंकर, दिनेश प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के राज कुमार दूबे व दीपक शर्मा, अवधेश प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक कार्यालय के जावेद अख्तर, ग्रामीण अभियंत्रण कार्यालय के मनीराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी सूर्यनारायण दफ्तर देर से पहुंचे। इन कर्मचारियों को सीडीओ ने चेतावनी देते हुए समय से कार्यालय आने का निर्देश दिया है। कहा कि आगे उनकी इस तरह की लापरवाही पाई गई तो वे उनके निलंबन की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अफसरों के देर से कार्यालय आने की डीएम ने एक खास वजह बताई है। जिलाधिकारी के मुताबिक, यहां तैनात कई अधिकारियों ने अपना आशियाना पड़ोसी जनपद इलाहाबाद, सुल्तानपुर और रायबरेली में बना रखा है। शाम चार बजते ही वे दफ्तर से घर के लिए रवाना हो जाते हैं। यही कारण है कि वे सुबह दफ्तर समय से नहीं आ पाते। देर से दफ्तर आने वाले ज्यादातर कर्मचारी लोकल के हैं। इसलिए वह भी कार्यालय के समय का ध्यान नहीं दे रहे। तीन बार निरीक्षण में यही स्थिति रही तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed