फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   administration step down to steaker

वाहनों से निकाले गए स्टीकर

Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
administration step down to steaker
न्यूज
 आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद होर्डिंग्स और वाहनों से झंडा और स्टीकर निकालने का कार्य गुुरुवार को दिन भर चला। अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी इस काम को अंजाम देते रहे। ताकि आयोग के आदेश का पालन हो सके।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार की सुबह से नगर पालिका कर्मी शहर की होर्डिंग्स पर टूट पड़े। नगर में होर्डिंग्स के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। कर अधीक्षक सभाजीत सिंह, जेई सिविल ओपी पांडेय और सफाई निरीक्षक ऋषिपाल सिंह की अगुवाई में शहर की होर्डिंग्स हटाई जाती रही। सदर एसडीएम शशिभूषण राय और ईओ नगर पालिका अवधेश यादव होर्डिंग्स हटवाने के लिए चक्रमण करते रहे। मुख्य मार्गो के अलावा गलियों में होर्डिंग्स हटाई जाती रही।
विज्ञापन


दोपहर बाद से पुलिस सड़कों पर उतर पड़ी। चार पहिया वाहनों से राजनैतिक दलों का झंडा उतारा जाता रहा। वाहनों पर लगे स्टीकर भी पुलिसकर्मी नोचते रहे। चिलबिला, भंगवा चुंगी, भुपियामऊ, जेल चौकी, मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में होर्डिंग्स की सफाई कराने के बाद वाहनों की जांच करने में व्यस्त रहे। कारों से काली फिल्म निकलवाई जाती रही। इस दौरान ठंड से सिकुड़ रहे लोग होर्डिंग्स जलाकर ठंड दूर करते दिखाई पड़े। कई दुकानों के ऊपर होर्डिंग्स रखी थी। जिसे पुलिसकर्मी जबरिया हटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed