फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   administration step down hordings

होर्डिंग्स पर प्रशासन का डंडा

Thu, 05 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
administration step down hordings
न्यूज

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन ने सबसे पहले होर्डिंग्स उतारने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी। जिला निर्वाचन अधिकारी की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने शहर में होर्डिंग्स हटवाई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल शहर की सड़कों पर दिखा। पूरे जिले में युद्ध स्तर पर होर्डिंग्स तोड़वाए गए।

बुधवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद ही शहर में राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स पुलिस के निशाने पर आ गए। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पूर्वी स्वामीनाथ, नगर पालिका के ईओ अवधेश यादव पुलिस लाइन में चुनाव की बैठक समाप्त करने के बाद सीधे विकास भवन पहुंचे। वहां नगर पालिका की टीम सरकारी व राजनैतिक दलों की होर्डिंग्स हटाने लगी। शहर के विभिन्न चौराहों और सड़कों के बीच व किनारे बिजली के पोलों पर लगी नेताओं की होर्डिंग्स लूटने की होड़ मच मई।
विज्ञापन


उधर, पट्टी में चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अमला सड़कों पर लगे बैनर व होर्डिंग्स उतारने में जुट गया है। तहसीलदार पट्टी संतोष सोनकर की अगुवाई में कोतवाली पुलिस वाहन लेकर होर्डिंग्स तथा बैनर पोस्टर दिनभर उखाड़ती रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सगरा सुदंरपुर में लालगंज कोतवाली पुलिस की एक टीम चौकीदारों व मजदूरों को साथ लेकर बैनर, पोस्टर व होर्डिग्स उखाडने के लिए सगरा सुंदरपुर बाजार पहुंच गई। विभिन्न राजनीति दलों के नेताओं की सार्वजनिक स्थलों व बिद्युत पोल पर लगी प्रचार सामग्री की सफाई की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed